Ganga Expressway Inauguration PM Modi s Rally Preparations in Full Swing हरदोई में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा एक्सप्रेस-वे की तैयारियां परखेंगे, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

हरदोई में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा एक्सप्रेस-वे की तैयारियां परखेंगे

Hardoi News - हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को मल्लावां जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Thu, 23 April 2026 08:52 AMAnoop Shukla हिन्दुस्तान, हरदोई
share
हरदोई में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा एक्सप्रेस-वे की तैयारियां परखेंगे

हरदोई, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अप्रैल को होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल के बजाय गुरुवार को मल्लावां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा समेत पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ मल्लावां में बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब चार बजे मल्लावां पहुंचेंगे। यहां वे गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे सुनासीर नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज

इससे पहले जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने बंदीपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनसभा व पार्किंग के लिए ली गई जमीन का मुआवजा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ की कनेक्टिविटी से जुड़ेगा एक नया अध्याय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।