Ganga Expressway Inauguration by PM Modi on April 29 Yogi Adityanath Reviews Preparations गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज

Hardoi News - मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले, 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो मंच बनाए जा रहे हैं और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। बाबा सुनासीर नाथ मंदिर को सजाया जा रहा है।

Wed, 22 April 2026 04:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज

मल्लावां। देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने आ रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे 29 अप्रैल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कार्यक्रम कस्बे के पास एक्सप्रेस-वे के कट के समीप बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के बीच होगा। राघौपुर रोड स्थित सभास्थल पर टेंट लगाने का काम तेजी से हो रहा है। वहां कारीगर दिन-रात जुटे हैं। कार्यक्रम के लिए दो मंच बनाए जा रहे हैं। इनमें से प्रधानमंत्री के लिए अलग विशेष मंच तैयार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से मुरादाबाद मंडल को मिलेगा 62 किमी का ‘सुपर ट्रैक’, अमरोहा से संभल अब मिनटों में

प्रधानमंत्री के लिए एक्सप्रेसवे पर ही हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए सभा स्थल के पीछे अलग हेलीपैड तैयार किए गए हैं।वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए कटरा और कल्याणपुर की ओर मशीनों और बुलडोजर से जमीन समतल कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए बाबा सुनासीर नाथ मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर के बाहरी स्वागत द्वारों को रंगवाया गया है। अंदर जाने वाले मार्ग व जालियों को सजाया जा रहा है। पूजा और हवन को ध्यान में रखते हुए यज्ञशाला का रंग-रोगन कराया गया है। साथ ही पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कराई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।