नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के सम्मान का दस्तावेज : रीता
देवघर,प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की

देवघर,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सभी महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी नवभारत की तैयारी, महिलाओं की हिस्सेदारी, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, नारी शक्ति का सम्मान, देश का उत्थान का तख्ती और बैनर लेकर पदयात्रा में शामिल हुई। पदयात्रा में शामिल सभी महिलाओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, यह सिर्फ एक कानून नहीं है। यह भारत की आधी आबादी के सम्मान का दस्तावेज है।
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि अब देश की नीतियां माता बहनों के बिना नहीं बनेगी। इस अवसर पर पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाखा सिंह, रीता चौरसिया, जिला महामंत्री सुनीता सिंह, विजया सिंह, कुसुम सिंह, सचिन सुल्तानिया, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, धनंजय तिवारी, पंकज सिंह भदोरिया, अलका सोनी, उमा गुप्ता, मुन्नी देवी, बीना मंडल, रीता बरनवाल, शारदा देवी, मौसमी मुखर्जी, अनामिका राज, प्रीति प्रियंका, गौरी कौर ,सुनैना देवी, लक्ष्मी देवी उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन