दरोगा पर प्रेमिका ने कराई FIR, फिर जिस लड़की से SI की हो रही थी शादी उसके पिता भी पहुंचे थाने
यूपी के हापुड़ में दरोगा पर प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इसकी जानकारी होने के बाद जिस लड़की से SI की हो रही थी शादी उसके पिता भी थाने पहुंचेI उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई।

यूपी के हापुड़ में दरोगा पर प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज करवाया है। हापुड़ में तैनात उपनिरीक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद जिस युवती से दरोगा की शादी हो रही थी उसके पिता ने थाने में आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। शादी के लिए दिए दान दहेज को वापस दिलाए जाने की मांग की है।
रजत यादव निवासी मोहम्मदपुर थाना जसराना यादव वर्तमान में हापुड़ में पुलिस विभाग में तैनात है उस पर उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस शिकायत की जांच कर रही थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक के खिलाफ उस समय नया मोड़ आया जब जिस दूसरी युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसके पिता ने थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए
रजत यादव ने जवाहर नवोदय विद्यालय में एक युवती के साथ 12 वीं तक पढ़ाई की थी। युवती का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी उपनिरीक्षक ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
दूरी के बावजूद दोनों के बीच संबंध बने रहे
युवती नीट की तैयारी के लिए कानपुर चली गई, जबकि रजत अंबेडकर नगर में बीटेक की पढ़ाई करने लगा। दूरी के बावजूद दोनों के बीच संबंध बने रहे। इसी दौरान रजत के परिजनों ने उनकी शादी शिकोहाबाद की एक युवती से तय कर दी, जिसके पिता एटा में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात बताए हैं। जब युवती के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो युवती के पिता ने थाना शिकोहाबाद में रजत यादव और उसके फुफेरे भाई पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
गुरुवार को मामले में नया मोड़ उस समय आया जब दूसरी युवती के पिता ने थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए दहेज में दिए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि जिस युवती से आरोपी दरोगा की शादी होने वाली है, उस युवती के पिता ने शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।




साइन इन