भाजपाइयों ने सपा की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन
Balia News - समाजवादी पार्टी की व्यक्तिगत टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह में हवन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि सपा अपनी घटती लोकप्रियता से बौखला गई है। वक्ताओं ने पंकज चौधरी की पार्टी में स्थिति और उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया।

बांसडीह। समाजवादी पार्टी की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर व्यक्तिगत टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांसडीह कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर पर सपा की बुद्धि-शुद्धि को हवन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में स्लोगन लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धि और बढ़ती लोकप्रियता देखकर समाजवादी पार्टी बौखला गई है और हताशा में ओछी और व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर उतर आई है। सपा अपने गिरते जनाधार देखकर घटिया बयानबाजी कर रही है। कहा कि पंकज चौधरी कई बार सांसद रहने के साथ ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
वह लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने समाज के गौरव हैं। समाजवादी पार्टी पीडीए का नारा लगाते-लगाते पीडीए समाज के प्रभावशाली नेताओं पर ही ओछी टिप्पणी करने लगी जो विकृत मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर प्रतुल ओझा, दुर्गेश मिश्र, तेजबहादुर रावत, अखिलेश तिवारी, रजत श्रीवास्तव, शिवम गुप्त, विजय रावत, मनोज चौरसिया, शशि तिवारी, विवेक गुप्त आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन