guidelines for attendance of basic teachers in up soon hearing to be held in high court on 30th october यूपी में बेसिक शिक्षकों की हाजिरी के लिए गाइडलाइन जल्द, हाईकोर्ट में 30 को होनी है सुनवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बेसिक शिक्षकों की हाजिरी के लिए गाइडलाइन जल्द, हाईकोर्ट में 30 को होनी है सुनवाई

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। जल्द ही इस संबंध में शासन से गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद है। इस मामले में हाईकोर्ट में 30 अक्टूबर को अगली सुनवाई होने वाली है। उम्मीद है कि उसके पहले ही गाइडलाइन आ सकती है।

Sat, 25 Oct 2025 05:40 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी में बेसिक शिक्षकों की हाजिरी के लिए गाइडलाइन जल्द, हाईकोर्ट में 30 को होनी है सुनवाई

UP Basic School Teachers: उत्तर प्रदेश के एक लाख से अधिक परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर जल्द विस्तृत गाइडलाइन जारी हो सकती है। इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर सक्रिय हो गए हैं और 30 अक्तूबर को अगली सुनवाई से पहले दिशा-निर्देश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कंपोजिट स्कूल तिंदवारी बांदा की प्रधानाध्यापिका इंदिरा देवी की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा व अन्य अधिकारियों को परिषदीय स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने स्कूलों में अध्यापकों की डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था करने और जिला एवं ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स गठित को कहा था ताकि शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चयन वेतनमान लगाने के बदले शिक्षक से मांगी घूस, 5 हजार लेते लेखाकार गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने कहा था कि शिक्षकों की गैरमौजूदगी से बच्चों के नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का कानून (आरटीई) 2009 का उल्लंघन हो रहा है। गरीब बच्चों के शिक्षा पाने के मौलिक अधिकारों का भी हनन हो रहा है। वैसे तो बेसिक शिक्षा विभाग ने टैबलेट के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है, लेकिन इसमें कोई रुचि नहीं लेता। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से पिछले दिनों जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के 1,28,98,383 छात्र-छात्राओं में से 21,65,138 (16.79 प्रतिशत) की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की गई थी। वहीं 1,32,643 स्कूलों के 6,12,642 शिक्षकों में से 100 से भी कम शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बेसिक-माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश

साढ़े पांच साल बाद शिक्षकों की नए सिरे से होगी तैनाती

वहीं, शहरी सीमा के विस्तारित क्षेत्र में आने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की साढ़े पांच साल बाद नए सिरे से तैनाती की जाएगी। शासन के उप सचिव आनन्द कुमार सिंह की ओर से 21 अक्तूबर को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल को भेजे गए पत्र में शिक्षकों से विकल्प लेकर तैनाती के आदेश दिए गए हैं। प्रयागराज, गोरखपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण क्षेत्र के जो विद्यालय नगर विकास विभाग की दिसंबर 2019 में जारी अधिसूचना के कारण विस्तारित नगरीय सीमा में शामिल हुए हैं, उनमें कार्यरत अध्यापकों से विकल्प (सहमति) लेकर नगरीय क्षेत्र के अध्यापकों के संवर्ग में सम्मिलित किया जाएगा। उनका समायोजन नगर क्षेत्र के स्कूल में इस शर्त पर किया जाएगा कि उनकी वरिष्ठता सबसे नीचे होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।