UP Basic and secondary teachers will return to their original postings, Yogi government directs यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश

यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे। योगी सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किए है। कहा गया है कि संबद्ध शिक्षकों और कर्मियों को तुरंत उनके मूल पदों पर भेजा जाए। उन्होंने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक से 10 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है।

Thu, 23 Oct 2025 05:45 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश

यूपी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे। योगी सरकार ने नियमों के विरुद्ध शिक्षकों और कर्मियों की मूल पद से इतर संबद्धता को समाप्त करते हुए मूल पदों पर भेजने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि संबद्ध शिक्षकों और कर्मियों को तुरंत उनके मूल पदों पर भेजा जाए। उन्होंने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से 10 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है।

अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि शासन की अनुमति के बिना अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा जिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियोंं को उनके मूल तैनाती से इतर कहीं संबद्ध किया गया है, उनका संबद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मूल स्थान पर वापस भेजा जाए। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए यह भी कहा गया है कि भविष्य में शासन की अनुमति के बिना किसी भी शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी को ऐसे स्थान पर संबद्ध न किया जाए जहां उनकी मूल तैनाती न हो। कहा गया है कि निर्देशों का तत्काल पालन किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो लोग दीया जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं, अखिलेश के बाद अब आजम का बयान

भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के करीब 4500 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने मूल विद्यालयों से इतर कार्यालयों और अलग-अलग संस्थानों में संबद्ध हैं। कहा जा रहा है कि शासन के इस आदेश के बाद शिक्षकों और कर्मियों के संबद्धीकरण खत्म होने से भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।