This is not the one I love, the bride refused to recognize the groom in the mandap ये वो नहीं है जिसे मैं प्यार करती हूं, मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, फिर.., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ये वो नहीं है जिसे मैं प्यार करती हूं, मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, फिर..

दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली- ये वो नहीं है जिसे मैं प्यार करती हूं। उसके साथ धोखा हुआ है। इस पर हंगामा शुरू हो गया और मारपीट होने लगी।

Wed, 13 May 2026 11:19 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, हरदोई
share
ये वो नहीं है जिसे मैं प्यार करती हूं, मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, फिर..

UP News: यूपी के हरदोई में शाहाबाद कस्बे में एक सनसनीखेज वैवाहिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से मंगलवार रात आई बारात को उस समय रोक दिया गया, जब दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया। दूल्हे का चेहरा देखने के बाद बोली- ये वो नहीं है जिसे मैं प्यार करती हूं। उसके साथ धोखा हुआ है। इस पर हंगामा शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और बेल्टें चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।

23 वर्षीय देवेंद्र सिंह परिमार ने बताया कि चार महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उनकी दोस्ती हुई थी। फोन पर बात करते-करते प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए। परिवारों में सहमति के बाद 12 मई को बारात शाहाबाद पहुंची। लड़की पक्ष ने होटल में बारातियों को ठहराया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच बाराती घर पहुंचे। अचानक उस वक्त सन्नाटा छा गया जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि जिस लड़के से वह बात करती थी उसका नाम राहुल है और ये वो नहीं है।
इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

लड़की पक्ष के लोग उग्र हो उठे और बारातियों पर टूट पड़े। लाठी-डंडों और बेल्टों से जमकर पिटाई की। बारात में भगदड़ मच गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा समेत घायल बारातियों को किसी तरह बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। दूल्हे के रिश्ते में भाई मगलदीन पटेल ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद से तीन बराती भाइयन राजा, भूरे पटेल, भूठेराजा लापता हैं। उनके मोबाइल भी बंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के कई जिलों में बारिश का कहर, 100 की स्पीड से आंधी; 52 की मौत
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में इन पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, डीपीआरओ ने दी सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें:लापरवाही स्वीकार नहीं, स्व-गणना को लेकर सभी DM को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

सीओ आलोक राज नारायण ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के बाद बारात आई थी। दूल्हे का कहना है कि वह राहुल नाम के युवक को नहीं जानता है। नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता लोगों के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।