Bride Flips Out Over Insufficient Makeup Kit Refuses Go Through with Nikah and Vandalized Groom Car मेकअप का सामान कम निकला तो बौखलाई दुल्हन, निकाह से किया इनकार, दूल्हे की कार में भी तोड़फोड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेकअप का सामान कम निकला तो बौखलाई दुल्हन, निकाह से किया इनकार, दूल्हे की कार में भी तोड़फोड़

बिजनौर में मेकअप के लिए आए सामान ने शादी में बवाल करा दिया। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दूल्हे की कार में भी तोड़फोड़ की गई।

Thu, 9 April 2026 11:26 PMDinesh Rathour बिजनौर/नहटौर
share
मेकअप का सामान कम निकला तो बौखलाई दुल्हन, निकाह से किया इनकार, दूल्हे की कार में भी तोड़फोड़

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में मेकअप के लिए आए सामान ने शादी में बवाल करा दिया। नहटौर क्षेत्र के एक गांव में लड़की का निकाह था और निकाह की तैयारियों के बीच नाचते-गाते बाराती भी पहुंच गए थे। अचानक दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और बात इस कदर बिगड़ी कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव हो गया। दूल्हे की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। हंगामे के सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।

नहटौर क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती का धामपुर मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को निकाह समारोह था। निकाह की रस्में शुरू होने वाली थी कि तभी दुल्हन ने 20 हजार रुपये के आए मेकअप में कुछ सामान कम मिलने पर निकाह करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हड़कंप मच गया और खुशी का माहौल तनाव में तब्दील हो गया। दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले प्रेमिका को मारा फिर उसके बेटे की ली जान, छोटी सी मोहब्बत का खौफनाक अंत

दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव में दूल्हे की कार के शीशे भी टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शादी में विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा की बहन से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा...टॉवर पर चढ़कर चिल्लाया युवक

शादी के दूसरे दिन लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार

वहीं दूसरी ओबर बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर की लुटेरी दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही पति के सारे जेवर व नकदी समेट कर फरार हो गई। साथ में आए भाई व मौसी भी गायब हो गए। इसके पहले गांव के एक व्यक्ति ने शादी कराने के एवज में पीड़ित से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़ित पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की काफी भटकने के बाद सीओ के आदेश पर आठ अप्रैल बुधवार शाम को लुटेरी दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बना पति, दांतों से काटकर अलग की पत्नी की नाक
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।