शादी के बाद दुल्हन की खराब हुई नीयत, दूल्हा भी नहीं समझ पाया चाल, अब ससुराल वाले पीटने लगे माथा
कहते हैं शादी का रिश्ता सोच-सझकर और पूरी तरह से जांच-पड़ताल करके ही करना चाहिए। नहीं तो बाद में पछ़ताने के अलावा कुछ नहीं बचता है। यूपी के बहराइच में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

कहते हैं शादी का रिश्ता सोच-सझकर और पूरी तरह से जांच-पड़ताल करके ही करना चाहिए। नहीं तो बाद में पछ़ताने के अलावा कुछ नहीं बचता है। यूपी के बहराइच में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक परिवार दलालों के माध्यम से एक लड़की खरीदकर लाया गया और बेटे की उससे शादी करा दी। घर में दुल्हन के ओन से परिवार वाले बहुत खुश थे, लेकिनप ये खुशी कुछ ही घंटों के लिए थी। दुल्हन के दिमाग के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था, दूल्हा उसकी चाल को समझ नहीं पाया। शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने वो कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन परिवार वालों को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई। वह अपने साथ गहने, मोबाइल और 65 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकली। अब दलालों ने दूसरी दुल्हन लाकर देने का दिलासा दिया है।
बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक चार दिन पूर्व दलालों के माध्यम से एक लाख रुपए में दुल्हन खरीदकर लाया था। एक मंदिर में पूरे रीति रिवाज से शादी की। नात रिश्तेदार आए। घर में उत्सव जैसा माहौल छाया रहा। एक रात रुकी। दूसरी रात को वह शौच का बहाना बनाकर परिवार की एक महिला के साथ घर से बाहर निकली और भाग गई। क्षेत्र में चर्चा है कि युवती को किसी दूसरे प्रांत से खरीदकर लाई गई थी। उसके आधार कार्ड में महराजगंज चंदौली का पता पड़ा है। हालांकि उसके पति व घर के अन्य सदस्यों ने बहुत खोजा लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि वह अपने साथ 65 हजार रुपए, एक कीमती मोबाइल व गहने लेकर भागी है। हालांकि पीड़ित ने अभी पुलिस से शिकायत नहीं की है। दलालों का कहना है कि आप परेशान न हों। जल्द से जल्द दूसरी दुल्हन लाकर दे देंगे।
शादी के 17वें दिन 11 सप्ताह की गर्भवती निकली दुल्हन
वहीं दूसरी ओर अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर घबराए पति ने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट देखकर होश उड़ गए। चिकित्सक ने रिपोर्ट में नई नवेली दुल्हन के 11 सप्ताह एक दिन की गर्भवती होने की पुष्टि की। शादी के 17वें दिन खुले इस राज के बाद ससुराल वाले उसे मायके छोड़ आए। पीड़ित युवक ने अब ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखे में रखकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ हुई थी।




साइन इन