Govt plans to raise UP Lok Sabha seats 80 to 120 Assembly seats 403 to 603 for female 20 MP 180 MLA women reservation यूपी 120 लोकसभा सांसद और 603 विधायक चुनेगा, महिला आरक्षण के लिए बढ़ेगी टोटल सीट!, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी 120 लोकसभा सांसद और 603 विधायक चुनेगा, महिला आरक्षण के लिए बढ़ेगी टोटल सीट!

UP Lok Sabha Assembly Seat Increase: विधायिका में महिला आरक्षण लागू करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा और विधानसभा की मौजूदा सीटें 50 फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी सीट औरतों के लिए रिजर्व करने की तैयारी में है।

Tue, 24 March 2026 08:59 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी 120 लोकसभा सांसद और 603 विधायक चुनेगा, महिला आरक्षण के लिए बढ़ेगी टोटल सीट!

उत्तर प्रदेश में 2029 के आम चुनाव से मतदाता 80 के बदले 120 लोकसभा सीटों और 2032 के विधानसभा चुनाव से 403 की जगह पर 603 असेंबली सीटों के लिए सांसद और विधायक चुनते नजर आ सकते हैं, जिनमें 40 लोकसभा और 200 विधानसभा सीट पर हर एक कैंडिडेट महिला हो सकती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन कानून में जरूरी बदलाव करके 2029 के चुनाव से विधायिका में महिला आरक्षण को लागू करने की तैयारी में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं से इसको लेकर चर्चा की और आगे सर्वदलीय बैठक बुलाकर सरकार के प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के दलों के सुझाव के साथ इस पर काम आगे बढ़ सकता है। सरकार मौजूदा सीटों को 50 फीसदी बढ़ाकर बढ़ी सीटों पर 33 फीसदी कोटा महिला का तय करने की योजना बना रही है। संविधान में 106वें संशोधन के जरिए महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) बनाया गया था।

अमित शाह की बैठक में शामिल रहे नेताओं के हवाले से यह बात बाहर आई है कि केंद्र सरकार का प्रस्ताव है कि इस साल शुरू हुई जनगणना के नतीजों और उसके आधार पर परिसीमन का इंतजार किए बगैर महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए 2011 की जनगणना के आधार पर काम कर लिया जाए। इससे उन राज्यों की तकलीफ भी कम होगी, जिन्हें प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण करने के बाद सीटों के नए बंटवारे में नुकसान का डर था। सरकार की तरफ से यह भी प्रस्ताव है कि राय बने तो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सीटों को उसी अनुपात में महिला आरक्षण के दायरे में लाया जा सकता है। योजना है कि लोकसभा की 543 सीटों को 816 कर दिया जाए और उसमें 273 महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाए।

उत्तर प्रदेश में महिला आरक्षण के लिए 120 लोकसभा और 603 विधानसभा सीट!

केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर आम सहमति बनी तो 2029 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले सभी संसदीय और विधानसभा चुनावों की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी। यूपी में लोकसभा की 80 सीटों को बढ़ाकर 120 किया जा सकता है और उसमें 40 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व किया जा सकता है। इसी तरह विधानसभा की सीट संख्या 403 को बढ़ाकर 603 किया जा सकता है और उसमें 200 से 201 असेंबली सीटों को महिला आरक्षित किया जा सकता है। सरकार अभी सहयोगी और विपक्षी दलों से रायशुमारी के चरण में है। सरकार की योजना यह है कि अगर सब राजी हो जाएं तो बजट सत्र में ही या कुछ समय बाद विशेष सत्र बुलाकर कानून में जरूरी संशोधन करके महिला आरक्षण को लागू करने की तरफ कदम बढ़ाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण का लॉटरी से फैसला, 15 साल वाला क्या नियम; साउथ के राज्य क्यों खुश
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण के साथ होगा कौन सा पहला चुनाव, फिर कहां-कहां लागू करने की तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी में 120 सीटें, महाराष्ट्र 70 पार; महिला आरक्षण के बाद कहां से कितने सांसद
ये भी पढ़ें:सेना में भेदभाव ठीक नहीं, महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन का पूरा हक; SC सख्त
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।