Women will be empowered by the Nari Vandan Act नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की

Fri, 17 April 2026 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि नारी वंदन अधिनियम से महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की समाज में भागीदारी के साथ नीति निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पद यात्रा के अधिनियम को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान चंचला शुक्ला, मीना श्रीवास्तव, रागिनी जायसवाल, रत्नेश मौर्या, ममता जायसवाल,दीपा गुप्ता, पूजा गुप्ता, वंदना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के सम्मान का दस्तावेज : रीता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति पदयात्रा निकाल किया गया जागरूक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के सम्मान और भागीदारी का नया युग : मीना चौबे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।