मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
Gorakhpur News - गोरखपुर में केन्द्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार की नीतियों से किसानों और युवाओं को कई अवसर मिले हैं। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन भी उपस्थित थे।
गोरखपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड के साथ ही विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में ब़ड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने किसान, कारोबारी से लेकर युवाओं को तमाम अवसर मिले हैं। दुनिया में देश की छवि बेहतर हुई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और आमजन उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन