BJP s Outreach Campaign Celebrates 12 Years of Modi s Leadership in Gorakhpur सरकार की उपलब्धियों को लेकर किया जनसंपर्क, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

सरकार की उपलब्धियों को लेकर किया जनसंपर्क

Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह की अगुवाई में विभिन्न मंडलों में संपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण की अपील की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

Tue, 9 June 2026 09:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
सरकार की उपलब्धियों को लेकर किया जनसंपर्क

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दीनदयाल नगर मंडल, गीता नगर मंडल में व आर्य नगर मंडल में जनसंपर्क किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता व पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पौधरोपण की अपील करते हुए प्रबुद्धजनों से सम्पर्क किया। साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक का बांटे। इसके बाद पदाधिकारियों ने निर्माणधीन विरासत गलियारे का अवलोकन किया।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश का गरीब केवल सहायता पाने वाला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला नागरिक बन चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल विश्वास और विकास के, उपलब्धियों के बांटे पत्रक

यही समावेशी विकास और सुशासन की वास्तविक पहचान है। इस दौरान मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, पदमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धांतों घोष, विक्की कुकरेजा आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा एमएलसी ने गिनाईं उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।