पूर्णिया से राजधानी के स्थायी परिचालन को लेकर रेल मंत्री से पत्राचार
-पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: पूर्णिया रेलवे जंक्शन पहुंचे विधायक पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल विश्वा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल विश्वास, विकास और जनकल्याण के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सिटी स्थित भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय का दौरा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसरों एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ उन्होंने मखाना, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि फसलों से संबंधित अनुसंधान परियोजनाओं का अवलोकन किया। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें आधुनिक बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन, मखाना की उन्नत किस्मों एवं मसाला फसलों के नवीन अनुसंधानों की विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने कृषि अनुसंधान को किसानों की आय वृद्धि एवं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इसके उपरांत विधायक ने मां पूरण देवी मंदिर परिसर पहुंचकर पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जा रहे लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
मंदिर में माता की पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व एवं 12 साल बेमिसाल जनसेवा अभियान की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। विधायक खेमका ने पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल यात्रियों, श्रमिकों एवं रेलवे कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। स्टेशन मास्टर, आरपीएफ एवं सीआरपीएफ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सफाईकर्मियों के साथ मिलकर विधायक ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण कर स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने कहा अस्थाई रुप से 14 जून से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस को स्थाई परिचालन एवं बंदेभारत के समय सारणी में परिवर्तन के लिये केन्द्रीय रेलमंत्री से पत्राचार किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर विधायक गुलाबबाग स्थित गायत्री मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मिश्रा, प्रमोद केसरी, अमित महतो, रवि घोष, जितेंद्र मंडल, संजय सिंह, गोविंद शाह, मुनेंद्र महलदार, पप्पू कमती सहित बूथ अध्यक्षगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन