बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
Gorakhpur News - गोरखपुर में बिजली की मांग बढ़ने के साथ कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही। गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान हैं और बिजली कटौती ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। खोराबार के सहायक अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य और ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण समस्या हुई है।

गोरखपुर। बिजली की मांग में बढ़ोतरी के साथ ही शहर के तमाम इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रही। एक तरफ भीषण गर्मी के प्रकोप से उपभोक्ता बेहाल है उस पर बिजली कटौती ने हालत बद से बदतर कर दिया। रविवार दिन में खोराबार के कई क्षेत्रों में दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात जिम्मेदार फोन नहीं उठाते हैं। वहीं शनिवार देर रात लालडिग्गी, शाहपुर और राजेंद्रनगर क्षेत्र में कई घंटे बिजली कटी रही। विद्युत उपकेंद्र खोराबार के सहायक अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई है।
एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड था जिसके लिए एक नया ट्रांसफार्मर लगा कर चार्ज कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन