कुंडेश्वरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रोज हो रही रोस्टिंग
-करीब 25 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं बिजली घर से काशीपुर संवाददाता। कुंडेश्वरी क्षेत्र

अनुराग गंगोला, काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में 15 से 16 घंटे की बिजली आपूर्ति रोजाना प्रभावित हो रही है। गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। कई घरों में पेयजल संकट खड़ा हो रहा है, तो कई जगह इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बीते दिन शनिवार की रात नौ बजे कटौती से परेशान लोगों ने बिजली घर में हंगामा काटा तब कही बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली विभाग के अधिकारी कभी गेहूं कटाई का हवाला देकर, तो कभी रोस्टिंग का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा आटा चक्की वाले और बिजली आधारित छोटे दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। कुंडेश्वरी बिजली घर से पच्चीस हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।
बावजूद इसके बिजली कटौती जारी है। रात नौ बजे कटौती से परेशान लोगों ने बिजली घर में हंगामा काटा तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।----ग्राम प्रधानों की मांग पर बिजली कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि गेहूं कटाई चल रही है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट होने से फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। कोशिश की जाएगी कि शाम पांच बजे बाद कटौती नहीं हो।-पंकज कुमार, एसडीओ ग्रामीण---बिजली कटौती और रोस्टिंग के विरोध में शुक्रवार रात बिजली घर में धरना दिया गया था। दिन में गेहूं कटाई होती है, लेकिन रात में भी लाइट नहीं रहती है। सोमवार को पिटकुल के अधिकारियों से मुलाकात होगी।-पायल चौधरी, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन