Bijnor Scooter Rally for Women s Empowerment and Political Participation बिजनौर : स्कूटी रैली के जरिए गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश, Bijnor Hindi News - Hindustan
More

बिजनौर : स्कूटी रैली के जरिए गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

Bijnor News - बिजनौर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य स्कूटी रैली आयोजित की गई। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। नगर पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह ने रैली का शुभारंभ किया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की शपथ ली।

Wed, 15 April 2026 12:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
बिजनौर : स्कूटी रैली के जरिए गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

बिजनौर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मंगलवार को बिजनौर में एक भव्य स्कूटी रैली निकाली। रैली ने महिला सशक्तिकरण और उनकी राजनीतिक भागीदारी को लेकर समाज में एक प्रभावी संदेश दिया। बाल विकास भवन, बिजनौर से नगर पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति और उनके नेतृत्व का प्रदर्शन नारी शक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में देखने को मिला। साथ ही ‘मिशन शक्ति’ जैसी सरकारी योजनाओं के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया गया।नगर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेडियम से वीरांगना चौक तक गूंजा सशक्तिकरण का संदेश

पालिका परिसर पहुंचकर रैली का विधिवत समापन हुआ। नगर पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह ने महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। रैली में शामिल सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा बिजनौर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिला एवं मंडल टीम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज महिलाओं की स्कूटी रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से आत्मनिर्भर बनेगी आधी आबादी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।