आईटीआई छात्र ने बेल्ट से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर में रविवार की सुबह 20 वर्षीय एक आईटीआई छात्र ने कमरे में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ये कदम उठाया है।

यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 14 में रविवार की सुबह 20 वर्षीय आईटीआई छात्र अंकित मौर्या ने कमरे में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार, अंकित अपनी मां पवित्री देवी के साथ घर में रहता था। रविवार की सुबह उसे अपनी चचेरी बहन को ट्रेन पकड़वाने गोरखपुर जाना था। काफी देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर मां ऊपर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। शंका होने पर पड़ोसियों को बुलाया गया और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
अंकित दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता कृष्ण मौर्या की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वे रेलवे में कार्यरत थे। उनकी जगह बड़े बेटे अमित मौर्या को नौकरी मिली है, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत हैं। अंकित आईटीआई का छात्र था और किसी कंपनी में सेल्समैन के रूप में भी काम करता था। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीलीभीत में 19 साल की युवती फंदे से लटकी
उधर, पीलीभीत जिलें में भी परिवार की गैर मौजूदगी में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग युवती की आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
मुसरहा के रहने वाले मोतीराम ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ गांव भोलापुर दवा लेने गए थे। घर पर उनकी 19 वर्ष से पुत्री मधु थी। जब वह दोपहर बाद घर लौटे तो घर के अंदर बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मधु नौ भाई बहनों में यह सबसे छोटी थी। घटना के दौरान घर के अन्य लोग भी मौजूद नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




साइन इन