मथुरा के मंदिर में 10 साल की मासूम से दरिंदगी, दो युवकों ने किया गैंगरेप
मथुरा के एक गांव में दो युवकों ने 10 साल की दलित बच्ची के साथ मंदिर में कथित तौर पर गैंगरेप किया। रविवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

यूपी की धर्म नगरी कहे जाने वाली मथुरा से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गांव में 10 साल की दलित बच्ची के साथ मंदिर में कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। रविवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, क्षेत्र में ये घटना सुर्खियों में है।
ये मामला मोगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां दो बहनें गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर कपड़े धो रही थीं और बड़ी बहन अपने कपड़े धुल जाने के बाद अपनी छोटी बहन को वहीं छोड़कर घर चली गई। इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्ची से पीने के लिए पानी मांगा। फिर सुनसान इलाका देखकर वे दोनों बच्ची को पास ही स्थित एक मंदिर में ले गए और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
काफी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर उसकी बड़ी बहन उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंची और बहन की चीखें सुनकर वह मंदिर की ओर गयी। वहां युवती को आता देख दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। उधर, मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, फिर इस घटना की पुलिस को सूचना दी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका पता लगाया जा रहा है।
16 साल की मंगेतर से बनाए संबंध, अश्लील वीडियो दोस्तों को भेजा
उधर, अमरोहा में 16 साल की मंगेतर के साथ युवक ने मुलाकात के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो अपने दोस्तों को शेयर कर दिया, जिसके वायरल होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




साइन इन