good news opportunity to buy a flat in lucknow with lower prices lda begins preparations लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर खरीदने का मिलने वाला है मौका, कीमत भी होगी कम; LDA ने शुरू की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर खरीदने का मिलने वाला है मौका, कीमत भी होगी कम; LDA ने शुरू की तैयारी

पहली बार LDA मध्यम वर्ग के लिए सस्ते फ्लैट ला रहा है वह भी बहुत प्राइम लोकेशन पर। एलडीए ने देवपुर पारा में जरूर मध्यम वर्ग के लिए सस्ते फ्लैट बनाए थे लेकिन वह क्षेत्र शहर से काफी दूर है। लेकिन ऐशबाग के ये फ्लैट बहुत प्राइम लोकेशन पर होंगे। इनकी कीमत भी 30 लाख रुपए ही प्रस्तावित की गई है।

Thu, 23 April 2026 07:30 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर खरीदने का मिलने वाला है मौका, कीमत भी होगी कम; LDA ने शुरू की तैयारी

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ऐशबाग में 50 वर्षों से अधिक समय से अवैध कब्जे में चल रही एलडीए की 200 करोड़ रुपए की जमीन अब खाली होगी। इसे खाली कराने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस जमीन पर चल रहा हाईकोर्ट का स्टे भी खत्म कराने में प्राधिकरण कामयाब हुआ है। इसी के साथ जमीन पर मध्यम वर्ग के लिए फ्लैट निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल्दी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराकर अपार्टमेंट का काम शुरू किया जाएगा। जमीन पर 264 फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए वीसी ने कहा है कि ये फ्लैट्स मध्य वर्ग की पहुंच में आसानी से आ सकें, इसे ध्यान में रखते हुए इसकी कीमत प्रस्तावित की जा रही है।

मदरसे की आड़ में जमीन पर कब्जा हुआ

ऐशबाग में रामलीला मैदान के आगे मदरसे के पीछे बड़े पैमाने पर लोगों ने एलडीए की नजूल की जमीन पर कब्जा कर रखा है। मदरसे की आड़ में जमीन पर कब्जा हुआ। जमीन बहुत कीमती है और रामलीला ग्राउण्ड रोड पर ही है। आगे मदरसा व दुकानें बनी होने की वजह से पीछे का हिस्सा दिखता नहीं है। जानकारी मिलने के बाद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने हाल ही में इसका निरीक्षण किया। जमीन देख उनको भी हैरत हुई। क्योंकि इतनी प्राइम लोकेशन की जमीन में इतने लम्बे समय से कब्जा है और किसी ने इसे देखा तक नहीं। वीसी ने इंजीनियरों व नजूल के अधिकारियों को भेजकर पूरा सर्वे कराया। पता चला जमीन पर 50 वर्ष से अधिक समय से कब्जा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के झगड़े में फंस गई यूपी के एक जिले की 350 सड़कें, ठप पड़ा है काम

फ्लैट की कीमत 30 लाख रुपये प्रस्तावित

पहली बार एलडीए मध्यम वर्ग के लिए सस्ते फ्लैट ला रहा है वह भी बहुत प्राइम लोकेशन पर। देवपुर पारा में एलडीए ने जरूर मध्यम वर्ग के लिए सस्ते फ्लैट बनाए थे लेकिन वह क्षेत्र शहर से काफी दूर है। लेकिन ऐशबाग के यह फ्लैट बहुत प्राइम लोकेशन पर होंगे। एलडीए वीसी ने इनकी कीमत भी 30 लाख रुपए ही प्रस्तावित की है। जिससे यह आसानी से मध्यम वर्ग की पहुंच में आ सकेंगे। अभी लगभग 264 फ्लैट बनाने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना में खुद भी भर सकते हैं अपनी और परिवार की डिटेल, 7 से 21 मई तक मौका
ये भी पढ़ें:केजीएमयू में ब्रेन वॉश का खेल, सपने बेच रहा था 12 वीं पास फर्जी डॉक्टर हस्साम
ये भी पढ़ें:केजीएमयू के बाद PGI में यौन शोषण का केस, रेजीडेंट के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

एलडीए ने पैरवी कर स्टे खारिज करवाया, मदरसा बना रहेगा

अब इस जमीन को खाली कराया जाएगा। मदरसा पर भी स्टे था। एलडीए ने पैरवी कर स्टे खारिज करवा दिया है। लेकिन मदरसे के साथ एलडीए कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। केवल इसके पीछे की जमीन पर कब्जा लेगा।

क्या बोले एलडीए के वीसी

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ऐशबाग के प्रमुख इलाके में जमीन मिली है। यह जमीन नजूल की सरकारी है जिसपर आगे की तरफ मदरसा है। पीछे कब्जा है। इन्हें खाली कराया जाएगा। इस पर मध्यम वर्ग के लिए फ्लैट बनाने की तैयारी की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।