Vande Bharat news how Vande Bharat Express serve hot food IRCTC does this वंदे भारत में किचन नहीं, फिर कैसे मिलता है गरमागरम खाना? IRCTC का ये जुगाड़, India News in Hindi - Hindustan
More

वंदे भारत में किचन नहीं, फिर कैसे मिलता है गरमागरम खाना? IRCTC का ये जुगाड़

देश में इस वक्त 75 से ज्यादा Vande Bharat ट्रेनें चल रही हैं, और इन ट्रेनों में सफर करने का मजेदार अनुभव आपने भी उठाया होगा। यहां यात्रियों को कई एडवांस्ड सुविधाओं के साथ एक और चीज भी मिलती है, वह है- गरमागरम खाना।

Mon, 29 Sep 2025 06:34 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
वंदे भारत में किचन नहीं, फिर कैसे मिलता है गरमागरम खाना? IRCTC का ये जुगाड़

Vande Bharat News: भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन Vande Bharat का क्रेज यूं ही नहीं छा रहा है। ये ट्रेनें फिलहाल करीब 75 से ज्यादा रूटों पर चल रही हैं और ना सिर्फ लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचा रही है, बल्कि यहां यात्री वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। आपने भी इसमें सफर करते समय इन सुविधाओं और गरमागरम भोजन का लुत्फ जरूर उठाया होगा। हालांकि क्या आपके मन में यह सवाल आया है कि इन ट्रेनों में पैंट्री है या नहीं? अगर नहीं है तो आखिर ये खाना आता कहां से है?

Vande Bharat ट्रेन में यात्रियों को समय समय पर नाश्ता, लंच और डिनर की सुविधा दी जाती है। इसके लिए टिकट खरीदते वक्त आपको ‘विद फूड’ या ‘विदआउट फूड’ का विकल्प चुनना होता है। हालांकि अगर आपने खाने का विकल्प चुने बिना भी बुकिंग कर ली है, तो आप बाद में ऑर्डर देकर खाना खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां चाय, कॉफी और सूप जैसी चीजें भी मिलती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी; एक नहीं, मिलने जा रहीं दो-दो वंदे भारत
ये भी पढ़ें:PAK बॉर्डर तक जाएगी वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली टू पंजाब के लिए नए रूट का ऐलान

तो क्या Vande Bharat ट्रेनों में अपनी पैंट्री यानी किचन होती है? इसका जवाब है- नहीं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ट्रेडिशनल पेंट्री कार नहीं होती है। हालांकि इसमें चुनिंदा डिब्बों में मिनी-पेंट्री बनाई जाती हैं। मिनी पैंट्री में हॉट केस, बॉटल कूलर, डीप फ्रीजर और गर्म पानी के बॉयलर जैसे कुछ जरूरी सुविधाएं होती हैं।

IRCTC का क्या है जुगाड़?

अगर Vande Bharat ट्रेनों में खाना नहीं बनाया जाता तो आता कहां से है? दरअसल खाना IRCTC के बेस किचन में पकाया जाता है। इसके बाद रास्ते में किसी नजदीकी स्टेशन पर खाना ट्रेन में लादा जाता है। चूंकि खाना बनाने और लोगों परोसने के बीच थोड़ा गैप होता है, इसलिए खाना अक्सर थोड़ा ठंडा हो जाता है। यहां मिनी-पेंट्री काम में आती है। भोजन परोसने से ठीक पहले यहां उसे ठीक से गर्म किया जाता है।