Vande Bharat Indian Railways Two Trains to Telangana Maharashtra Good News Check Details Here Vande Bharat: इस राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी; एक नहीं, मिलने जा रहीं दो-दो वंदे भारत; चेक करें डिटेल्स, India News in Hindi - Hindustan
More

Vande Bharat: इस राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी; एक नहीं, मिलने जा रहीं दो-दो वंदे भारत; चेक करें डिटेल्स

Vande Bharat: लॉन्च होने के बाद दोनों वंदे भारत ट्रेन अपने रूट पर यात्रियों के लिए दो से तीन घंटे का समय बचा सकती हैं। दो नई ट्रेनों के मिलने से तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और बढ़िया हो जाएगी।

Fri, 26 Sep 2025 10:19 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Vande Bharat: इस राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी; एक नहीं, मिलने जा रहीं दो-दो वंदे भारत; चेक करें डिटेल्स

Vande Bharat, Indian Railways: देशभर में वंदे भारत ट्रेनें काफी लोकप्रिय हो गई हैं। सभी राज्यों में ये ट्रेनें चल रही हैं, जिससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचता है, बल्कि उन्हें अच्छी सुविधाएं भी मिलती हैं। अब तेलंगाना के रहने वालों के लिए खुशखबरी आई है। यहां एक नहीं, बल्कि दो नई वंदे भारत ट्रेनें जल्द ही लॉन्च होने जा रही हैं।

इससे महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भारतीय रेलवे ने हैदराबाद से पुणे और सिकंदराबाद से नांदेड़ रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

लॉन्च होने के बाद दोनों वंदे भारत ट्रेन अपने रूट पर यात्रियों के लिए दो से तीन घंटे का समय बचा सकती हैं। हैदराबाद से इस समय चार वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं और दो नई ट्रेनों के मिलने से तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और बढ़िया हो जाएगी।

माना जा रहा है कि सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद-तिरुपति और काचीगुडा–यशवंतपुर रूट पर वंदे भारत को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद दो नई वंदे भारत चलाने का फैसला किया गया।

भारतीय रेलवे अभी सिंकदराबाद-पुणे रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को वंदे भारत ट्रेन से रिप्लेस करने की योजना बना रहा है। इस समय शताब्दी इस रूट की यात्रा को साढ़े आठ घंटों में पूरा करती है। मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी छह दिन यह ट्रेन चलती है, जिसमें एसी एग्जीक्यूटिव क्लास, नौ एसी चेयर कार और दो ईओजी क्लास के कोच हैं। वंदे भारत के चलने के बाद इस रूट पर लगने वाले समय में भी कमी आने की संभावना है।