good news for these 8 lakh students in up yogi government will now also provide them with scholarships find out how much यूपी में इन आठ लाख छात्रों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार अब इन्हें भी देगी स्कॉलरशिप; जानें कितनी?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इन आठ लाख छात्रों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार अब इन्हें भी देगी स्कॉलरशिप; जानें कितनी?

प्रदेश में अभी तक 30 लाख छात्रों को यह स्कॉलरशिप मिल रही थी। अब पिछड़ा वर्ग के आठ लाख और छात्रों को यह छात्रवृति मिलेगी। जानकारों का कहना है कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा स्कॉलरशिप को बेहतर बनाने की कोशिश काफी समय से की जा रही थी।

Tue, 24 Feb 2026 04:05 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में इन आठ लाख छात्रों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार अब इन्हें भी देगी स्कॉलरशिप; जानें कितनी?

उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग में पूर्व दशम अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब इस वर्ग के आठ लाख और विद्यार्थियों को सरकार से स्कॉलरशिप दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के 38 लाख विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। अभी तक करीब 30 लाख विद्यार्थियों को ही यह स्कॉलरशिप मिलती थी। आय सीमा ढाई लाख किए जाने की वजह से स्कॉलरशिप का दायरा बढ़ा है। पिछड़ा वर्ग में पूर्व दशम अभ्यर्थियों को अब तीन हजार रुपए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके पहले तक उन्हें 2500 रुपए मिलते थे। मंगलवार को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लखनऊ में इसका ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि 2023-24 के बाद से पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र विद्यार्थियों को वार्षिक छात्रवृति (स्कॉलरशिप) मिल रही है। एक भी पात्र छात्र छूटा नहीं है। प्रदेश में अभी तक 30 लाख छात्रों को यह स्कॉलरशिप मिल रही थी। अब पिछड़ा वर्ग के आठ लाख और छात्रों को यह छात्रवृति मिलेगी। जानकारों का कहना है कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा स्कॉलरशिप के ढांचे को बेहतर बनाने की कोशिश काफी समय से की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में स्कूली छात्रों को एक और स्कॉलरशिप देने की तैयारी,हर माह मिलेंगे 1000 रु

स्कॉलरशिप के लिए विशेष एप लाएगी योगी सरकार

बता दें कि यूपी में पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृति व्यवस्था में योगी सरकार बड़े सुधारों की तैयारी में जुटी है। सरकार, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही विशेष एप ला सकती है। 17 फरवरी को विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सरकार विद्यार्थियों को सेमेस्टर वाइज योजना का लाभ देने की भी तैयारी कर रही है। बता दें कि विधान परिषद में निर्दल समूह के राज बहादुर सिंह चंदेल और समाजवादी पार्टी के सदस्य आशुतोष सिन्हा ने छात्रवृति भुगतान के संबंध में अलग-अलग सवाल किए थे। इनके जवाब में मंत्री ने समाज कल्याण विभाग, जनजाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछले साल दी गई स्कॉलरशिप के आंकड़े पेश किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‌BHU: हर वर्ग के छात्रों के लिए फेलोशिप और स्कॉलरशिप

उन्होंने कहा था कि सभी पात्र विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलना सुनिश्चित किया जा रहा है। स्कॉलरशिप वार्षिक मिलती है। जबकि कई पाठ्यक्रम सेमेस्टर के आधार पर चलते हैं। ऐसे में सेमेस्टर वाइज स्कॉलरशिप देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक एप भी तैयार कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थी आसानी से सुविधा का लाभ उठा सकें। एक बार स्कॉलरशिप मिलने के बाद विद्यार्थी को पूरी पढ़ाई के दौरान लाभ मिलना सुनिश्चित कराने की कोशिश है। इसके लिए तकनीक आधारित मजबूत सिस्टम बनाया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।