UP Scholarship: like ntse scholarship scheme in up scert may start Uttar Pradesh school class 10 to 12 UP Scholarship : यूपी में छात्रों को एक और स्कॉलरशिप देने की तैयारी, कक्षा 10 से 12 तक हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Scholarship : यूपी में छात्रों को एक और स्कॉलरशिप देने की तैयारी, कक्षा 10 से 12 तक हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

यूपी के स्कूली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का एक और तोहफा देने की तैयारी है। एनटीएसई की तर्ज पर राज्य स्तरीय एक छात्रवृत्ति परीक्षा कराने का प्रस्ताव एससीईआरटी को भेजा गया है।

Tue, 20 Jan 2026 09:11 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
UP Scholarship : यूपी में छात्रों को एक और स्कॉलरशिप देने की तैयारी, कक्षा 10 से 12 तक हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का एक और तोहफा देने की तैयारी है। पूर्व में 2021 तक आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) की तर्ज पर राज्य स्तरीय एक छात्रवृत्ति परीक्षा कराने का प्रस्ताव मनोविज्ञानशाला की ओर से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को भेजा गया है। इसके तहत कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई जाएगी और सफल मेधावियों को कक्षा दस से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये या सालाना 12 हजार रुपये का वजीफा मिलेगा।

मनोविज्ञानशाला के निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति के संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके शुरू होने पर खासतौर से वंचित तबके के मेधावियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मनोविज्ञानशाला ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की भी नोडल एजेंसी के रूप में काम करता है। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्थानीय निकाय (परिषदीय) के विद्यालय में आठवीं में अध्ययनरत 15143 छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के लिए मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SC-ST और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के नए नियम लागू, यहां देखें

पांच साल से नहीं हुई एनटीएसई

31 मार्च 2021 के बाद से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) नहीं कराई गई है। इसे नए रूप में शुरू करने के लिए शिक्षा मंत्रालय समीक्षा कर रहा है, जिससे छात्रवृत्ति में वृद्धि और प्रारूप में बदलाव की उम्मीद है। हालांकि इसके दोबारा शुरू होने की कोई निश्चित तारीख नहीं है। इसके तहत कक्षा 11 से पीएचडी तक वजीफा मिलता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा