good news for retired officers in lucknow development authority of up preparations for large scale recruitment यूपी में रिटायर अफसरों को तहसीलदार- नायब तहसीलदार बनने का मौका; जानें LDA की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में रिटायर अफसरों को तहसीलदार- नायब तहसीलदार बनने का मौका; जानें LDA की तैयारी

विकास प्राधिकरण की सीतापुर रोड, आगरा एक्सप्रेसवे, मोहन रोड और सुल्तानपुर रोड पर तेजी से नई आवासीय और मिश्रित उपयोग टाउनशिप विकसित करने की योजना है। भूमि अधिग्रहण की गति वर्तमान में धीमी है, जिसे दूर करने के लिए अनुभवी रिटायर कर्मचारियों की सेवाएं लेने का निर्णय किया गया है।

Fri, 28 Nov 2025 02:59 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में रिटायर अफसरों को तहसीलदार- नायब तहसीलदार बनने का मौका; जानें LDA की तैयारी

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी नई टाउनशिप परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण तेज करने के लिए बड़े पैमाने पर रिटायर राजस्व कर्मियों की भर्ती करेगा। 50 नायब तहसीलदार, तहसीलदार और कानूनगो/लेखपालों की जल्द ही संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी। इस संबंध में प्रस्ताव आगामी 5 दिसंबर को एलडीए बोर्ड बैठक में विचार के लिए रखा जाएगा।

एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, विकास प्राधिकरण की सीतापुर रोड, आगरा एक्सप्रेसवे, मोहन रोड और सुल्तानपुर रोड पर तेजी से नई आवासीय और मिश्रित उपयोग टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इनके लिए भूमि अधिग्रहण की गति वर्तमान में धीमी है, जिसे दूर करने के लिए अनुभवी रिटायर कर्मचारियों की सेवाएं लेने का निर्णय किया गया है। जानकारी के मुताबिक, संविदा पर भर्ती किए जाने वाले इन कर्मियों को स्थानीय स्तर पर राजस्व अभिलेखों के सत्यापन, जमीन के मुआवज़े निर्धारण और अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाने के काम में लगाया जाएगा। प्राधिकरण का मानना है कि अनुभवी कर्मियों की तैनाती से न सिर्फ कागजी और राजस्व संबंधी औपचारिकताओं में तेजी आएगी, बल्कि जमीन अधिग्रहण से जुड़े विवादों में भी कमी आएगी। एलडीए शहर के अन्य इलाकों में भी जमीन अधिग्रहण की संभावनाओं को तलाशने पर समानांतर रूप से काम करेगा, जिससे भविष्य की और परियोजनाओं का रास्ता साफ हो सके।

इस योजना में वन बीएचके में आवेदन से ज्यादा फ्लैट

एलडीए की अटल नगर आवासीय योजना के भवनों की पंजीकरण पुस्तिका खरीदने के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं। 30 नवम्बर तक बुकलेट खरीदने वाले लोग 2 दिसम्बर, 2025 तक भवनों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। अभी तक आए आवेदनों में 01 बीएचके टाइप-बी के 416 फ्लैटों के लिए लिए सिर्फ 155 आवेदन अभी तक आए है। ऐसे में सभी को आवास मिलने मिल सकेंगे। योजना में पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट से होगा। इसके लिए भवन के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगा। भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। गुरुवार शाम 6 बजे तक 4393 लोगों ने पंजीकरण करा लिया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा में लांच की गई अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। इसमें से 1,832 भवन 01 बीएचके व 664 भवन 02 बीएचके के हैं। ये भवन 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं, जिनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू होगी। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 4 अक्तूबर से 21 नवम्बर, 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था, जिसे बढ़ाकर 2 दिसम्बर किया गया है। इसकी पंजीकरण बुकलेट 30 नवम्बर तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। 2 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे जिन्होंने बुकलेट खरीद ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 दिसम्बर से योगी सरकार चलाएगी ये अभियान
ये भी पढ़ें:यूपी में SIR : 24 घंटे में 1.14 करोड़ फार्म हुए डिजिटल, CEO ने दिया ये आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।