bijali bill rahat yojna relief for electricity consumers yogi government launch this scheme december 1st surcharge maaf यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पहली दिसम्बर से योगी सरकार चलाने जा रही ये अभियान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पहली दिसम्बर से योगी सरकार चलाने जा रही ये अभियान

उपभोक्ताओं को मूलधन में 25 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी। इसके साथ सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। बकाया बिल को छोटी-छोटी आसान किस्तों में जमा करने की भी सुविधा होगी। यही नहीं, बढ़े हुए बिलों को सिस्टम द्वारा अपने आप औसत खपत के हिसाब से कम करने की सुविधा मिलेगी।

Thu, 27 Nov 2025 01:37 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पहली दिसम्बर से योगी सरकार चलाने जा रही ये अभियान

Bijali Bill Rahat Yojna 2025-26: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। एक दिसम्बर से बिजली बिल राहत योजना 2025-26 लागू होगी जिसके तहत पहली बार 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी भारी छूट मिलेगी। इस योजना से घरेलू और कर्मशियल दोनों तरह के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। योजना के तहत एक दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिल जमा होंगे। यह एक अभियान की तरह चलेगा।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ता और एक किलोवॉट तक के दुकानदार उपभोक्ताओं को मूलधन में 25 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी। इसके साथ सरचार्ज (ब्याज) पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। बकाया बिल को छोटी-छोटी आसान किस्तों में जमा करने की भी सुविधा होगी। यही नहीं, बढ़े हुए बिलों को सिस्टम द्वारा अपने आप औसत खपत के हिसाब से कम करने की सुविधा मिलेगी।

बिजली चोरी के मामलों से राहत और मुकदमो से छुटकारा

योगी सरकार ने उपभोक्ताओं को सभी प्रकार के बिजली चोरी के मामलों में भी राहत देने का ऐलान किया है। योजना के तहत उन्हें मुकदमे से छुटकारा मिल सकेगा। योजना जल्दी आएं, ज्यादा छूट पाएं के ऑफर के साथ लागू की जा रही है।

ऐसे मिल सकती है अधिक जानकारी

यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अनुसार उपभोक्ता 1912 नंबर डॉयल कर योजना के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

उपभोक्ता इस योजना में अपने रजिस्ट्रेशन के लिए www.uppcl.org, UPPCL Consumer APP, बिजली निगम के कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

बिल में समायोजित होगी रजिस्ट्रेशन फीस

योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए दो हजार रुपए फीस निर्धारित की गई है। यह राशि उपभोक्ता के बिजली बिज में समायोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी के इस जिले में 22 साल का रिकॉर्ड टूटा; रात का पारा लुढ़का
ये भी पढ़ें:गंगा की धारा के बीच पड़ने लगी बुनियाद, यूपी में सबसे लंबे पुल का निर्माण शुरू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।