good news 76 km long greenfield expressway will be built from jewar airport to ganga expressway know details गुड न्यूूज: यूपी में यहां बनेगा 76 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूूज: यूपी में यहां बनेगा 76 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे; जानें डिटेल

उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस वे तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इस लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 76 किलोमीटर होगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जिले से गुजरते हुए जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा।

Tue, 23 Dec 2025 12:08 AMAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share
गुड न्यूूज: यूपी में यहां बनेगा 76 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे; जानें डिटेल

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। सोमवार को यूपी सरकार ने अपना अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। वित्तीय वर्ष 2025- 26 का यह पहला अनुपूरक बजट है। इसमें बुलंदशहर जिले के लिए बड़ी सौगात दी गई है। जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए बजट में 1246 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिले के लोगों ने खुशी जाहिर की है और सरकार को आभार व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस वे तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 76 किलोमीटर होगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जिले से गुजरते हुए जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा। यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 21 में फिल्म सिटी के नजदीक इसका इंटरचेंज भी प्रस्तावित है। जिससे जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे एक दूसरे से जुड़ेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल (एक्स) अकाउंट से भी इसकी जानकारी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने इन 40 लाख महिलाओं की पेंशन का किया इंतजाम, हर तिमाही भुगतान

कनेक्टिविटी का उद्देश्य

- एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक तेज और सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना

- मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना जैसे इलाकों को बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ना

- यूपी के पूर्व पश्चिम और एनसीआर क्षेत्र के बीच यात्रा का समय कम करना

- गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे आदि मुख्य कॉरिडोर के बीच एकीकृत नेटवर्क बनाना

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए गुड न्यूज, 43 जिलों में होगा ये काम

विधायक बोले

अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट स्वीकृत करने पर हृदय से आभार। इससे बुलंदशहर जनपद समेत आसपास के जनपदों के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।