girls dominate the entrance exam of this A++ ddu university of up result is out counselling will start from 24th july यूपी की इस A++ यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस में बेटियों का दबदबा, रिजल्ट आ गया; 24 से होगी काउंसलिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी की इस A++ यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस में बेटियों का दबदबा, रिजल्ट आ गया; 24 से होगी काउंसलिंग

स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों का प्रवेश परिणाम घोषित करते हुए डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ प्रतिभाग सुनिश्चित करेंगे।

Wed, 23 July 2025 08:45 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी की इस A++ यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस में बेटियों का दबदबा, रिजल्ट आ गया; 24 से होगी काउंसलिंग

DDU Entrance Exam: देश के ए प्लस प्लस शिक्षण संस्थानों में से एक गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में प्रशासन ने मंगलवार की शाम स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम और उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। ज्यादातर स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में बेटियों ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। ऑनलाइन काउंसलिंग 24 जुलाई से शुरू होगी। एमएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी किए जाएंगे।

स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों का प्रवेश परिणाम घोषित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ प्रतिभाग सुनिश्चित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धड़खड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत के बीच अखिलेश ने मांगी पार्टी, जानें क्या बोले

20 को समाप्त हुई थी परीक्षाएं

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 4 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की गई थीं। इस सत्र में विश्वविद्यालय ने कुल 72 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिनमें से 44 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इन 44 पाठ्यक्रमों में से परास्नातक के 25 तथा स्नातक के 16 पाठ्यक्रम शामिल थे। 27 पाठ्यक्रमों में सीटों की अपेक्षा कम आवेदन आने पर 18 जुलाई से सीधी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

कल से 26 जुलाई तक चलेगी चॉइस लॉक की प्रक्रिया

ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी चॉइस लॉक 24, 25 और 26 जुलाई तक कर सकेंगे। उसके पश्चात काउंसिलिंग के परिणाम जारी होंगे। काउंसिलिंग संबंधी सभी दिशानिर्देश प्रवेश पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांव का नाम पसंद नहीं, परिवार सहित छोड़ा घर; CM से मिलने की जिद पर हिरासत में

ये हैं प्रवेश परीक्षा के टॉपर्स

बीए ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा में सोनाली गुप्ता ने टॉप किया है। इसी तरह बीए जेएमसी ऑनर्स में खुशी, बीएससी कृषि में सर्वेश मिश्रा, बीएससी बायो में विश्व दीपक उपाध्याय, बीएससी मैथ में शान्वी चौधरी, बीएससी एमएलटी में आयुषी गुप्ता, बीटेक में प्रतिष्ठा गुप्ता, बीए एलएलबी में प्रखर त्रिपाठी, बीबीए में तस्मिया नूर, बीसीए मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस में अयान खान, बीकाम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) में सर्विका सिंह, बीकॉम ऑनर्स में विभा सिंह, बीफार्मा में अर्चना सिंह, डीफार्मा में नितिन गुप्ता, एलएलबी नेमा यादव, बीसीए में तस्या मौर्य व बीपीटी की प्रवेश परीक्षा में आकांक्षा जायसवाल ने टॉप किया है।

18 में से 13 पाठ्यक्रमों की टॉपर रहीं छात्राएं

अधिकांश पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में छात्राओं ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। कुल 18 स्नातक पाठ्यक्रमों में से 13 पाठ्यक्रमों की टॉपर छात्राएं रहीं है। इसी तरह परास्नातक के 26 विषयों की प्रवेश परीक्षा में 22 विषयों में छात्राओं ने ही टॉप किया है। पूर्वांचल के क्षेत्र में छात्राओं की यह उपलब्धि शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता का प्रमाण है।

क्या बोलीं कुलपति

डीडीयू की कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने कहा कि इस सत्र में समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन के बाद विवि ने सबसे पहले प्रवेश परीक्षा शुरू कर सबसे पहले परिणाम भी जारी कर दिए। अधिकांश पाठ्यक्रमों में छात्राओं का टॉप करना पूर्वांचल में शिक्षा के परिदृश्य में बदलाव का एक सुखद प्रतीक है। नवागत विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें गुणवत्तापूर्ण वातावरण देने के लिए उत्सुक हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।