heated politics over vice president jagdeep dhankhar s resignation akhilesh yadav asks for a farewell party धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत के बीच अखिलेश ने मांगी फेयरवेल पार्टी, जानें क्या बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत के बीच अखिलेश ने मांगी फेयरवेल पार्टी, जानें क्या बोले

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के लोगों को उनका हाल चाल लेने के लिए जाना चाहिए लेकिन सुनने में आ रहा है कि कोई फेयरवेल भी नहीं हो रहा है। कम से कम फेयरवेल होता तो हम सब लोग जाते, चाय पीते, उन्हें धन्यवाद देकर स्वास्थ्य के बारे में पूछते। सम्मान होता।

Wed, 23 July 2025 06:58 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत के बीच अखिलेश ने मांगी फेयरवेल पार्टी, जानें क्या बोले

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भले अपने इस्तीफे के लिए स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया है लेकिन मंगलवार को इस पर दिनभर कयासों का दौर चला। धनखड़ ने त्यागपत्र स्वास्थ्य कारणों से दिया या सियासत के चलते, इसे लेकर विपक्ष ने भी सवाल दागे। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों को इसकी मांग करनी चाहिए कि फेयरवेल पार्टी तो हो। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के लोगों को उनका हाल चाल लेने के लिए जाना चाहिए लेकिन सुनने में आ रहा है कि कोई फेयरवेल भी नहीं हो रहा है। कम से कम फेयरवेल होता तो हम सब लोग जाते, चाय पीते, उन्हें धन्यवाद देकर स्वास्थ्य के बारे में पूछते। उनका सम्मान होता।

इसके पहले अखिलेश यादव ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कहा था कि हम लोगों को पता चला है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। इस पर हम क्या कह सकते हैं। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (बिना नाम लिए)के बयानों को लेकर पूछे गए एक सवाल को अखिलेश यादव ने यह कहते हुए टाल दिया कि धार्मिक चर्चा करनी हो तो अलग से आना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनखड़ से क्यों नाराज थी सरकार? इन 3 कारणों ने बढ़ाया तनाव, इस्तीफे तक ऐसे आई बात

बता दें कि पिछले दिनों अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सपा प्रमुख ने कथावाचक से कहा था कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। बाद में इसे लेकर अनिरुद्धाचार्य ने तंज भी कसा था जिसमें उन्होंने कहा था की राजा अगर प्रजा के प्रति द्वेष रखेगा तो देश की सेवा कैसे कर पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जगदीप धनखड़ के साथ 17 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ था? सामने आई चौंकाने वाली बात

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। दिनभर की गहमागहमी के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग और उनकी सरकार हर मौके पर अन्याय करती है और अन्याय का कोई मौका नहीं छोड़ती। यूपी उपचुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा। कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि सभी वोटर बूथ तक जाएं और वोट डालकर आएं। भाजपा सरकार में पहली बार देखने को मिल रहा है कि आप को वोट नहीं डालने दिया जाएगा। अगर आप वोट डालने जाएंगे तो हो सकता है पुलिस लगा दें आप पर।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।