प्यार में पागल प्रेमिका का खौफनाक कदम, प्रेमी ने वीडियो कॉल इग्नोर किया तो दे दी जान
देवरिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्यार में पागल एक प्रेमिका ने प्रेमी द्वारा वीडियो काल न रिसीव करने पर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपने प्रेमी को फांसी की फोटो भी भेजी थी।

यूपी के देवरिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्यार में पागल एक प्रेमिका ने प्रेमी द्वारा वीडियो काल न रिसीव करने पर खौफनाक कदम उठा लिया। 10 बार वीडियो काल की और फिर न रिसीव करने पर पहले प्रेमी को फांसी पर लटकने जाने की फोटो भेजा फिर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इसका खुलासा अब पुलिस ने जांच में हुआ है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली थी।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का पति विदेश में रहता है। ससुराल पक्ष के लोगों की मानें तो महिला इंस्टाग्राम चलाती थी। इस बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से ही एक बाहर के युवक से जुड़ गई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों में प्रेम परवान चए़ गया। इस बीच कुछ माह पहले महिला का पति घर आया तो यह बात उसको जानकारी हो गई और उसने पत्नी को युवक से दूरी बनाने की हिदायत दे दी। दो महीने रहने के बाद पति विदेश चला गया। इसके बाद फिर से महिला अपने प्रेमी से बातचीत करने लगी। परिजनों की मानें तो हाल ही में प्रेमी को यह भनक लग गई थी कि महिला शादीशुदा है और महिला अब पति की तरह उससे संपर्क रखना चाहती थी।
महिला के शादीशुदा होने की भनक लगने के बाद अब प्रेमी दूरी बनाने लगा था और बातचीत भी कम करता था। रविवार की दोपहर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब पुलिस ने मोबाइल जांच किया तो पता चला कि महिला ने दिन में उसे 10 बार काल किया था। लेकिन उसे वीडियो काल नहीं रिसीव किया। नाराज होकर फंदा पर लटकने का फोटो भी प्रेमी को भेजी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और फंदा पर लटक कर महिला ने जान दे दी थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला एक युवक से प्रेम करती थी। प्रेमी को घटना के दिन वीडियो काल की थी, लेकिन उसने वीडियो काल नहीं रिसीव किया था। महिला ने उसे फंदा लगाने का फोटो भी भेजा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।




साइन इन