Another Baba got beaten up in Etawah villagers beat him up thinking he is drug addict इटावा में एक और बाबा पिट गए, हैं मिर्गी के मरीज, ग्रामीणों ने नशेबाज समझकर धो दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इटावा में एक और बाबा पिट गए, हैं मिर्गी के मरीज, ग्रामीणों ने नशेबाज समझकर धो दिया

यूपी के इटावा में एक ओर पंडित पिट गया है। ग्रामीणों ने उसे नशेबाज समझकर धो डाला। साथ ही उसके साथ गाली गलौज की। इस मामले शास्त्री से बात की गई तो उसने बताया कि वह मिर्गी के मरीज हैं। लेकिन फिर भी उसे पीटा गया।

Tue, 1 July 2025 05:50 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबाद
share
इटावा में एक और बाबा पिट गए, हैं मिर्गी के मरीज, ग्रामीणों ने नशेबाज समझकर धो दिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फिरोजाबाद के टूंडला के एक गांव के शास्त्री के साथ इटावा के जसवंतनगर के एक गांव में कुछ युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है। गाली गलौज की जा रही है और महिलाओं द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर जब शास्त्री से बात की गई तो बताया कि वह मिर्गी के मरीज हैं। अपनी एम्स की दवाओं के पर्चे दिखाकर कहा कि लोगों से कहा था कि मुझे मिर्गी आ रही है लेकिन लोगों ने नशे का आरोप लगाकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि मामले में जसवंतनगर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

मामला इटावा के जसवंतनगर के जनकपुर से जुड़ा है। यहां पर एक ठाकुर समाज के युवक द्वारा अपने यहां भागवत कराई जानी थी। इस भागवत को टूंडला क्षेत्र के भागवताचार्य द्वारा किया जाना था। जब भागवत होती है तो उसके लिए नारियल को भिजवाकर तारीख तय की जाती है। टूंडला के पंकज उपाध्याय (वायरल वीडियो में पंकज शास्त्री कहा जा रहा है) ने बताया कि वह 16 जून को नारियल देकर लौट रहे थे तभी उनको शाम के समय मिर्गी आई और वह एक जगह बैठ गए।

जनकपुर गांव के लोगों ने उनके साथ मारपीट की जो यादव समाज के हैं। इनसे जब पंकज ने कहा कि वह मिर्गी के मरीज हैं और उनकी तबीयत खराब हो गई है तो लोगों ने महिला की चारपाई पर गिरने की बात कहकर हाथापाई की और लाठी डंडों से पीटा। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को बुलाकर नशे में बताते हुए जसवंतनगर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे दिन सुबह मिर्गी की बीमारी ठीक होने पर उसके परिवार के लोग टूंडला से जसवंतनगर थाने पहुंचे और पंकज को साथ लेकर आए। पंकज के पिता ने बताया कि उन्होंने जसबंतनगर से मारपीट करने वाले यादव समाज के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पंकज ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी मारपीट और शराब के नशे में होने की बात कहते हुए वीडियो वायरल कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी
ये भी पढ़ें:70 साल के बुजुर्ग की हरकत, जंगल में बच्ची के साथ किया रेप

शराब पीने की बात गलत, कार्रवाई की मांग

कागजात दिखाते हुए कहा कि बेटा का पिछले 10 साल से इलाज एम्स से चल रहा है। गांव के लोगों द्वारा मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पिता और मां ने कहा कि बेटा कोई नशा नहीं करता। पुलिस को चाहिए कि वह जांच बेटा की करा ले कि वह नशा करता है या नहीं और कार्रवाई करे। साथ ही बेटे के साथ मारपीट करने वाले जनकपुर के दोषियों को वीडियो के आधार पर चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।