In love affair lover along with his friend gouged out the eyes of his girlfriend husband लव अफेयर में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लव अफेयर में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी

लव अफेयर में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका के पति को जान से मारने की कोशिश की। युवक ने सरिया से आंखें फोड़ दी फिर उसके पैरों में सरिया मारकर फ्रैक्चर कर दिया। 

Tue, 1 July 2025 03:06 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
लव अफेयर में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी

यूपी में लव अफेयर में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका के पति को जान से मारने की कोशिश की। युवक ने सरिया से आंखें फोड़ दी फिर उसके पैरों में सरिया मारकर फ्रैक्चर कर दिया। उधर चीख-पुकार सुनाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब जाकर उसकी जान बच सकी। वहीं, घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

ये मामला टूंडला क्षेत्र क नगला सिंघी का है। जहां रविवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चूड़ी का काम करने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया था, तभी गांव के ही दो युवकों ने उस पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की आंख में सरिया मारकर उसे फोड़ दिया और पैरों पर वार कर फ्रैक्चर कर दिया। युवक की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले टूंडला के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर आगरा रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रैफिक सिपाही का पकड़ा कॉलर

जानकारी के अनुसार, घायल युवक चुल्हावली गांव का का रहने वाला है और नगला सदा के पास अपनी पत्नी के साथ रहकर चूड़ी बनाने का काम करता है। पुलिस जांच में पता चला कि हमलावरों में से एक युवक के उसकी पत्नी से प्रेम संबंध थे। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को मरणासन्न करने की साजिश रची। वहीं, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुट गई है।

कासगंज में आरोपी प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार

उधर, कासगंज पति की हत्या की आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या कर उसका शव भरगैन के जंगल में एक ट्यूबवेल की कुंडी में फेंक दिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।