girl protested against molestation boy cut her tongue and threw it in the garbage घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा युवक, विरोध करने पर अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा युवक, विरोध करने पर अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंका

सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत घर में सो रही महिला से एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो युवक ने अपनी जीभ काटकर अचानक कूड़े में फेंक दी। जीभ काटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Sat, 25 Jan 2025 08:40 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा युवक, विरोध करने पर अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंका

यूपी के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत घर में सो रही महिला से एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो युवक ने अपनी जीभ काटकर अचानक कूड़े में फेंक दी। जीभ काटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने घर में लेटी थी। इसी दौरान हरदोई जिले के बंदीपुर गांव निवासी मनोज उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मनोज उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो मनोज ने अपनी जीभ काटकर फेंक दी।

शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये और युवक को पकड़कर सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेले दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए फेंक दिया...सड़क किनारे मिला नवजात का शव
ये भी पढ़ें:तांत्रिक के वश में पति, ससुराल वालों के साथ मिलकर मांगा 20 लाख दहेज

युवक ने पत्नी का काटा होंठ, लगाने पड़े 16 टांके

उधर, मथुरा जिले के एक गांव में शुक्रवार को पत्नी और पति के बीच हुए झगड़े ने एक भयानक मोड़ ले लिया। जिसमें पति ने अपनी पत्नी के होंठ कथित तौर पर अपने दांतों से काट लिए। इसके बाद महिला के होंठों में 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता पुलिस को अपनी आपबीती भी नहीं बता सकी, इसलिए उसने कागज पर लिकर पूरी घटना बताई। महिला ने उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।