शादी के दिन युवती का हुआ एक्सीडेंट तो बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, ICU में दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर
गोरखपुर में एक दूल्हे ने निस्वार्थ प्रेम का बड़ा उदाहरण पेश किया। शादी के दिन दुल्हन सड़क हादसे में घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दूल्हे को जब इसकी जानकारी हुई तो वह बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा और दुल्हन की मांग भर दी।

Dulha Dulhan News : शादी को लेकर जहां छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्ते टूट जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोरखपुर में निस्वार्थ प्रेम का बड़ा उदाहरण भी सामने आया है। शादी को लेकर जिस घर में खुशियां थीं, लेकिन एक हादसे ने सभी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। जिस युवती की शादी थी शादी वाले दिन ही उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन दूल्हे के टूट प्रेम ने इस गम को खुशियों में बदल दिया। दरअसल 13 मई को एक युवती की शादी थी। शादी के दिन ही वह सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थी, जिसकी चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे को जब इसकी जानकारी हुई तो वह बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया। आईसीयू में भर्ती दुल्हन की वहीं पर दूल्हे ने मांग भर दी। इस नजारे को जिसने भी देखा, उसकी आंखों की आंखें खुशियों से नम हो गईं।
जानकारी के अनुसार बांसगांव स्थित हटवार गांव की पूजा यादव और महुआ के सन्नी यादव की 13 मई को शादी तय हुई थी। युवती पूजा एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। जिस दिन पूजा की शादी थी, उसी दिन एलएलबी की परीक्षा भी थी। पूजा परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में पूजा को चक्कर आ गया और वह सड़क पर ही गिर गई। हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर में जब इसकी खबर पहुंची तो शादी की खुशियां काफूर हो गईं। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। लेकिन जब दूल्हे को इसकी भनक लगी तो वह बारात लेकर सीधे उसी अस्पताल में पहुंच गया जहां उसकी दुल्हन भर्ती थी।
छुट्टी नहीं मिली तो सीधे अस्पताल पहुंचा दूल्हा
रात एक बजे बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को उसकी दुल्हन आईसीयू में लेटी मिली। आनन-फानन में पंडित जी को बुलाया गया। अस्पताल में ही मंत्र पढ़े गए। इसी बीच आईसीयू में भर्ती दुल्हन की मांग में दूल्हे ने सिंदूर भर दिया। पंडित ने दूल्हा और दुल्हन से सातों वचन लिए। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद पूजा की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। सड़क पर गिरने के कारण खून ज्यादा बह गया था, जिसके चलते उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन परिजनों के चेहरे पर शादी को लेकर चिंता की लकीरें आ गईं थीं, लेकिन दूल्हा जब बारात लेकर अस्पताल पहुंचा तो शादी की खुशियां वापस लौट आईं।
गांव में कराई गईं बाकी की रस्में
अस्पताल में भर्ती दुल्हन की मांग भरने के बाद दूल्हा वापस गांव लौटा और वहां पर शादी की बाकी रस्मों को पूरा किया। शाम को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार भी गया था, जहां द्वारपूजा और अन्य रस्में भी कराई गईं। गोरखपुर में हुई इस शादी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।




साइन इन