मौसम को ले जिला प्रशासन ने किया सावधान
(पेज तीन) जीविका कर्मी के किराए के घर में चोरी जीविका कर्मी के किराए के घर में चोरी जीविका कर्मी के किराए के घर में चोरी

(पेज तीन) भभुआ। जिला प्रशासन ने मौसम को लेकर कैमूरवासियों को सावधान किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कैमूर में आगामी 25 अप्रैल तक लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 41 तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वह इस भीषण गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता बरतें एवं अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें।
हल्के, सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। धूप में निकलते समय सिर को ढकें एवं छाता-गमछा का उपयोग करें। जीविका कर्मी के किराए के घर में चोरी भभुआ। शहर के चकबंदी रोड स्थित किराए के मकान से जीविका कर्मी सोमित कुमार के घर से हजारों रुपयों के सामान की चोरी कर ली गई। पटना के कदमकुआं निवासी सोमित कुमार के घर से 15 अप्रैल की रात दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, आठ हजार नकद, मोबाइल, टीवी सहित अन्य सामान की चोरी की गई है। कर्मी द्वारा सदर थाने में दर्ज कराए गए केस में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हि.प्र. (भभुआ से उदय प्रकाश)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन