gautam adani ayodhya visit ram mandir darshan gurukul ai lab adani foundation up news गौतम अदाणी परिवार संग रामलला के दरबार में पहुंचे, गुरुकुल में हवन-पूजन, बटुकों से मुलाकात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गौतम अदाणी परिवार संग रामलला के दरबार में पहुंचे, गुरुकुल में हवन-पूजन, बटुकों से मुलाकात

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सपरिवार अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद 'श्री निःशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय' पहुंचे, जहां उन्होंने बटुकों से मुलाकात की और हवन-पूजन किया।

Thu, 2 April 2026 08:38 PMYogesh Yadav अयोध्या। संवाददाता
share
गौतम अदाणी परिवार संग रामलला के दरबार में पहुंचे, गुरुकुल में हवन-पूजन, बटुकों से मुलाकात

UP News: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला के चरणों में शीश नवाया। इसके साथ राम परिवार व परकोटे में स्थित हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजन किया।इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय व ट्रस्टी डा अनिल मिश्र ने उनका स्वागत किया। उन्होंने करीब एक घंटे का समय राम मंदिर में बिताया।

तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर का भ्रमण कराते हुए मंदिर निर्माण की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्हें पूरे परिसर का अवलोकन भी कराया गया। इसके अलावा लोअर व अपर प्लिंथ में बनाए गए थ्रीडी मूर्तियों व ब्रांज मेटल पर उत्कीर्ण मूर्तियों व रामायण के प्रसंगों की भी जानकारी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में अगले 2 दिन बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राम मंदिर एकता व विश्वास का भी प्रतीक

गुरुकुल महाविद्यालय में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि राम मंदिर में आकर भावुकता के साथ गर्व की भी अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में महज समर्पण का केंद्र नहीं बल्कि संस्कृति, एकता और विश्वास का भी केंद्र है। भगवान राम हमें सत्य के पथ पर चलते हुए कर्तव्य को ओ पूरा करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि उनकी कृपा से देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

अयोध्या में दोहराया आस्था और सेवा का संदेश

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, बड़े बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी के साथ अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय जाकर वहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बना यह मंदिर आस्था और भारत की सभ्यता का बड़ा प्रतीक माना जाता है। गौतम अदाणी ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन अयोध्या आना उनके लिए बहुत भावुक और खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन करते समय उन्हें गर्व और गहरी भावना महसूस हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही, कप्तान विद्यासागर भी भावुक
ये भी पढ़ें:साध्वी पर टिप्पणी कर फंसे बरेली के चीफ प्रॉक्टर, छात्रों का कॉलेज में बवाल

गुरुकुल को एआई आधारित लैब बनाने में मदद

इसके बाद गौतम अदाणी श्रीराम मंदिर से करीब 10 मिनट दूर स्थित श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। यह गुरुकुल 1935 में स्वामी त्यागानंद जी ने शुरू किया था। गौतम अदाणी ने बताया कि अडानी फाउंडेशन इस गुरुकुल को सहयोग देगी और यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लैब बनाने में मदद करेगी, ताकि परंपरा और तकनीक का मेल हो सके। इस गुरुकुल में करीब 200 छात्र पढ़ते हैं और यहां शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क है।

अदाणी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं भावनाएं

अयोध्या से लौटकर गौतम अदाणी का सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। कहा कि आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है, और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।