Nari Shakti Vandan Act Empowering Women BJP Accuses Opposition of Anti-Women Stance महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी : मीना सिंह, Ara Hindi News - Hindustan
More

महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी : मीना सिंह

भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व सांसद मीना सिंह के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सपनों को पंख देने वाला बताया, जो 33% आरक्षण देता है। विपक्षी पार्टियों के विरोध को महिला विरोधी बताया और कहा कि उनका यह आचरण चुनावों में उन्हें खामियाजा देगा।

Sat, 25 April 2026 07:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी : मीना सिंह

-नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों को पंख देने की कोशिश आरा, संवाद सूत्र। पूर्व सांसद मीना सिंह के आवासीय कार्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि विगत सप्ताह इस देश की आधी आबादी (महिलाओं) को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए थे, परन्तु कांग्रेस, राजद, सपा, तृणमूल कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के उन सपनों को पंख देने की कोशिश थी, जो दशकों से राजनीति की मुख्य धारा में अपनी जगह तलाश रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: शर्मा

विपक्षी पार्टियों का यह आचरण उनके महिला विरोधी होने का पुख्ता सबूत है। इससे देश की महिलाएं मर्माहत हैं और वे विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी। विपक्षी दलों को इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भी भुगतना पड़ेगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि भाजपा का यह स्पष्ट तौर पर मानना है कि इस अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दलों ने इस देश की ग्रामीण एवं छोटे शहरों की गरीब महिलाओं को सत्ता में आने के रास्ते को अवरुद्ध किया है। विपक्षी पार्टियां सिर्फ महिला विरोधी नहीं बल्कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भी विरोधी हैं, क्योंकि इस अधिनियम के पास होने से लोकसभा एवं विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ती तो उसी अनुपात में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ती। कहा कि विपक्षी दलों के इस छलावा और महिला विरोधी रवैए के खिलाफ उनकी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन करेगी और उनका हक दिलाकर रहेगी। प्रेस वार्ता को आरा मेयर इन्दु देवी और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुसुमलता कुशवाहा ने भी संबोधित किया और बिल पास नहीं होने के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। मौके पर भाजपा की महामंत्री ममता सिंह, जिला पार्षद वंदना राजवंशी, पम्मी सिंह, मालती सिंह, अनीता मिश्रा, राधा सिंह, चुन्नी पाण्डेय सहित अन्य महिला नेत्री उपस्थित थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की आंखों में इंडी गठबंधन के नेताओं का सम्मान गिरा : डॉ.प्रीति
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।