gangster played a trick inside jail looted rs 40 lakh from girlfriend of a railway employee who is in jail for murder जेल में बैठे-बैठे गैंगस्टर ने खेला खेल, रेलवे कर्मचारी की हत्या में बंद उसकी प्रेमिका से लूटे 40 लाख, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जेल में बैठे-बैठे गैंगस्टर ने खेला खेल, रेलवे कर्मचारी की हत्या में बंद उसकी प्रेमिका से लूटे 40 लाख

गैंगस्टर विकास की पत्नी ने उसे वकील बताया। उसने कहा कि वह खुद का केस खत्म करा रहा है, तुम्हारा भी हो जाएगा। उसकी बातों में आकर दो साल से जेल में बंद सादिया ने अपने भाई की मदद से रुपये दे दिए। रुपये न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और खुद की फीस के नाम पर वसूले गए।

Wed, 20 Aug 2025 06:52 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
जेल में बैठे-बैठे गैंगस्टर ने खेला खेल, रेलवे कर्मचारी की हत्या में बंद उसकी प्रेमिका से लूटे 40 लाख

Gangster in Jail: गैंगस्टर विकास सिन्हा ने कथित पत्नी और सहयोगियों की मदद से गोरखपुर जेल में रहते हुए 40 लाख रुपये की जालसाजी कर ली। रेलकर्मी अफरोज की हत्या में जेल में बंद उसकी प्रेमिका सादिया अंसारी से ठगी की गई। विकास की पत्नी ने उसे वकील बताया था और बोला कि वह खुद का केस खत्म करा रहा है, तुम्हारा भी हो जाएगा। उसकी बातों में आकर दो वर्ष से जेल में बंद सादिया ने भाई की मदद से रुपये दिए। रुपये न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और खुद की फीस के नाम पर वसूले गए। रसूलपुर निवासी अकबर की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया।

सादिया के भाई अकबर ने पुलिस को बताया कि बहन सादिया अंसारी दो वर्षों से जिला कारागार में बंद है। जेल में सादिया की मुलाकात गैंगस्टर विकास सिन्हा, उसकी तथाकथित पत्नी रेखा सिंह व उसकी मां गीता सिंह से हुई। रेखा ने बताया कि विकास पेशे से वकील है। उसकी पहुंच बड़े अधिकारियों से है। सादिया इनके बहकावे में आ गई। विकास और रेखा ने जेल में बंद रहने के दौरान सादिया से फोन करवा कर मुझसे मुलाकात कराई। आरोपितों ने करीब 40 लाख नकद ले लिए और इस बीच विकास जेल से जमानत पर रिहा हो गया। बाहर आने के बाद उलटे धमकी दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एक शहर में हैरान कर देंगे साइबर जालसाजी के आंकड़े, जानें कितने करोड़ लूटे

गवाहों पर रेप का केस दर्ज कराने का दिया था भरोसा

सादिया के भाई ने पुलिस को बताया कि, विकास ने उससे कहा था कि उसके पास लड़कियां है, जिनकी मदद से गवाहों पर फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगा। इसके बाद गवाह टूट जाएंगे और सादिया दोषमुक्त हो जाएगी। तिवारीपुर में मकान को खाली कराने के नाम पर भी उसने रुपये लिए हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन अफरोज आलम अंसारी ने 2012 में सादिया के नाम पर वजीराबाद कॉलोनी में भूमि खरीदकर मकान बनवाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुई के बीच छिपा कर बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

क्या बोली पुलिस

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।