consignment of liquor was being taken from up to bihar hidden among cotton in truck driver and helper arrested ट्रक में रुई के बीच छिपा कर यूपी से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्रक में रुई के बीच छिपा कर यूपी से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

रुई लदा एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने ट्रक रोककर ड्राइवर से पुछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में रुई लदी है। उन्होंने बताया कि वे रुई लेकर बिहार जा रहे है। एक सिपाही ट्रक पर चढ़ कर तलाशी लेने लगा तो उसकी नजर रुई के बीच में रखे कार्टून पर पड़ गई।

Wed, 20 Aug 2025 05:47 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
ट्रक में रुई के बीच छिपा कर यूपी से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

बिहार की शराबबंदी में सेंध लगाने की कोशिश पकड़ी गई है। यूपी के देवरिया के मेहरौना चेक पोस्ट पर पुलिस टीम ने रुई के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी है। ट्रक से कुल 450 पेटी पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। तस्कर, ट्रक से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार की सुबह मुखबिर ने प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार बाजपेयी को सूचना दी कि शराब से भरा एक ट्रक मेहरौना के रास्ते बिहार जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना के आधार पर देवरिया के लार थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना चेक पोस्ट पर तैनात प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी पुलिस टीम के साथ जांच करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऊपर वालों की हिस्सेदारी न होगी तो..सुल्तानपुर MLA के बहाने अखिलेश का BJP पर हमला

इसी बीच लार की ओर से रुई लदा एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने ट्रक रोककर ड्राइवर से पुछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में रुई लदी है। उन्होंने बताया कि वे रुई लेकर बिहार जा रहे है। इसी बीच एक सिपाही ट्रक पर चढ़ कर तलाशी लेने लगा तो उसकी नजर रुई के बीच में रखे कार्टून पर पड़ गई।

इसके बाद ट्रक की गहनता से जांच की गई। उसमें रुई के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित 450 पेटी अवैध शराब मिली। इसके बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के मेधावियों को हर साल UK में लाखों की स्कॉलरशिप, CM की मौजूदगी में करार

पकड़े गए युवकों ने पुलिस को पुछताछ में अपना नाम डब्लू कुमार पुत्र मंगल पासवान और अमन पुत्र सोनू पासवान निवासी वार्ड नंबर 1 जगरनाथपुर,थाना कुरनी ,जिला मुजफ्फरपुर बताया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि पंजाब निर्मित अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ़्तार किया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।