Extreme Heat Wave Hits Gyanpur Temperatures Reach 39 2 C Health Risks for Heart Patients सूर्यदेव बरसा रहे आग, घर में कैद हुए लोग, Bhadoni Hindi News - Hindustan
More

सूर्यदेव बरसा रहे आग, घर में कैद हुए लोग

Bhadoni News - ज्ञानपुर में चिलचिलाती धूप से अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण दिल के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। गेहूं की कटाई में तेजी आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, जैसे उल्टी, दस्त और बुखार।

Wed, 15 April 2026 02:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share
सूर्यदेव बरसा रहे आग, घर में कैद हुए लोग

ज्ञानपुर, संवाददाता। चिलचिलाती धूप और गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दोपहर ऐसा लग रहा है सूर्यदेव आग बरसा रहे हैं। सूर्यदेव की ताप से सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री  तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन दिनों गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई तेजी से चल रही है। किसानों की माने तो अब तक करीब 78 फीसदी गेहूं की कटाई मड़ाई हो चुकी है। धूप से बचाव को लोग रुमाल से सिर ढंककर बाहर निकले। लू से बचाव को लोग गन्ना रस, सत्तू, आम पना एवं दही-मठ्ठा का खूब सेवन कर रहे हैं। बाजार में अचानक तरल पदार्थ की मांग बढ़ गई है।

तपति धूप और उमस भरी गर्मी में दिल के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरुत है। मौसम की मार से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। बत्ती गुल होते ही हृदय रोगी उमस भरी गर्मी से व्याकूल हो जा रहे हैं। दोपहर में चेहरा ढंककर लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। धूप में पड़ते ही लोगों की बेचैनी बढ़ जा रही है। उमस भरी गर्मी में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक विवेक सिंह की माने तो प्रचंड गर्मी में स्वास्थ संबंधित कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द संग हृदय रोगियों में वृद्धि हो रही है। डायरिया के मरीजों में इजाफा हाता जा रहा है। डायरिया से पीड़ित रोगी चार-छह से घंटे वार्ड में भर्ती हो रहे हैं। पानी चढ़ने के बाद आराम होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं दिल के रोगियों के लिए यह समय काफी कठिन हो जाता है। ऐसे में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोगियों के लिए गर्मी काफी घातक साबित होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।