Record Heat Wave Temperatures Soar Above 44 Degrees Celsius in April सूरज की गर्मी से तपा सोमवार, राहत की उम्मीद कम, Gangapar Hindi News - Hindustan
More

सूरज की गर्मी से तपा सोमवार, राहत की उम्मीद कम

Gangapar News - गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। सूर्य की तीखी किरणों ने सोमवार को खूब तपाया। पूरे दिन स्थिति यह

Mon, 20 April 2026 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share
सूरज की गर्मी से तपा सोमवार, राहत की उम्मीद कम

सूर्य की तीखी किरणों ने सोमवार को खूब तपाया। पूरे दिन स्थिति यह रही कि पारा न सिर्फ 44 डिग्री के पार चला गया, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह नौ बजे से ही सूर्य की तीखी किरणें जलाने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल रहा। दोपहर में चली गर्म हवाओं ने लू के थपेड़ों का एहसास कराया। मौसम विभाग से जुड़े जानकारों ने बताया कि गर्मी से अभी जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। चार से पांच दिन अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में आंशिक उछाल देखने को मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:45 के करीब पारा, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग बेहाल

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। इधर रात के न्यूनतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। हालांकि जानकारों का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखने को मिलेगा। इस समय स्थिति यह है कि शाम होने के बाद भी गर्म हवाओं का असर बना रहता है। दोपहर में सड़कों और बाजारों में कम लोग ही नजर आते हैं। रविवार को दिन में औसत 7 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। उत्तर-पश्चिम दिशा में चलने वाली इन हवाओं ने लू का का एहसास कराया। मौसम में सुबह की आर्द्रता 31 और शाम की आर्द्रता 14 प्रतिशत दर्ज की गई।पांच दिनों से 42 के ऊपर है तापमानअप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि 15 अप्रैल से अभी तक दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर ही चल रहा है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी का सितम: तपता रहा रविवार, लू शुरू, एक सप्ताह तक संकट बरकरार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: 3 दिन गर्मी सताएगी, 23 अप्रैल से मिलेगी राहत; इन जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।