From harassment to corruption female tehsildar in Firozabad has leveled serious allegations against an IAS office उत्पीड़न से लेकर करप्शन तक... फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने IAS पर लगाए संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उत्पीड़न से लेकर करप्शन तक... फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने IAS पर लगाए संगीन आरोप

फिरोजाबाद के टूंडला में तैनात महिला तहसीलदार राखी शर्मा ने जिले के एक आईएएस अधिकारी पर उत्पीड़न करने एवं उनके अधीनस्थ बाबुओं पर भ्रष्टाचार का कॉकस चलाने का आरोप लगाया। उन्होने आरोप लगाया कि जिले के एक आईएएस अधिकारी जमीनों के खेल में शामिल हैं।

Sat, 18 April 2026 03:51 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, टूंडला (फिरोजाबाद)
share
उत्पीड़न से लेकर करप्शन तक... फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने IAS पर लगाए संगीन आरोप

फिरोजाबाद के प्रशासनिक अमले में उस वक्त सनसनी मच गई, जब टूंडला में तैनात महिला तहसीलदार ने जिले के एक आईएएस अधिकारी पर उत्पीड़न करने एवं उनके अधीनस्थ बाबुओं पर भ्रष्टाचार का कॉकस चलाने का आरोप लगाया। टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा का आरोप है कि जिले के एक आईएएस अधिकारी जमीनों के खेल में शामिल हैं। करोड़ों की एक जमीन बाबुओं के परिजनों के नाम पर है। इसकी जांच आई तो आईएएस अधिकारी द्वारा उन पर गलत रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर आठ महीने तक वेतन रोक कर रखा तथा प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।

बाबू ने अधिकारी के नाम पर लिया 1.75 लाख का फोन- रेखा शर्मा

महिला तहसीलदार का कहना है कि इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दाखिल होने के बाद रात दस बजे ट्रेजरी खुलवाकर वेतन निकलवाया तो रिट वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। कोर्ट में कहा गया कि नोटिस का जवाब नहीं दिया, जबकि कभी स्पष्टीकरण तलब करने का नोटिस नहीं आया। वहीं एक बाबू पर आरोप लगाया है कि उसने 1.75 लाख रुपये का मोबाइल अधिकारी के नाम पर नवंबर में लिया। तहसीलदार का कहना है कि मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस, फीमेल एंपावरमेंट एवं वूमेन प्रोटेक्शन पर जोर है। उनके ही प्रदेश में महिला तहसीलदार इस स्थिति से गुजर रही है। आईएएस अधिकारी दुर्भावनापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। महिला तहसीलदार ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

बाबुओं के पक्ष में उतरा कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ

तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के पक्ष में मिनिस्ट्रिीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ खुलकर आ गया है। उन्होंने तहसीलदार के आरोपों को गलत बताते हुए जांच की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री सुमित कुमार ने कहा है तहसीलदार राखी शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र खन्ना, डीएलआरसी दौजीराम, ओएसडी शीलेंद्र शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जो पूरी तरह से निराधार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्ञानेश से बहस के बाद बंगाल से लौटे अनुराग, अब यूपी में लटकी कार्रवाई की तलवार
ये भी पढ़ें:यूपी के एक और IAS का इस्तीफा, रिटायरमेंट से पहले रजनीश चंद्र ने मांगा वीआरएस

जिला प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया

तहसीलदार टूण्डला राखी शर्मा द्वारा लगाये आरोपों को लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि आरोप निराधार हैं तथा यह उनके स्थानानान्तरण से उपजा आक्रोश है। जिला प्रशासन का कहना है कि तहसीलदार का स्थानान्तरण 16 अप्रैल को शासकीय हित में अन्य तहसीलदारों के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया। इन्होने तबादले से क्षुब्ध होकर ही उच्चाधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। इनके द्वारा लगातार शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरती जा रही है। इन्होने राजस्व परिषद के आदेशों की अवहेलना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर सांसद का पीएसओ बनकर एसडीएम पर रौब झाड़ रहा था युवक, गिरफ्तार

महिला तहसीलदार लगा रहीं मनगढ़त आरोप

लेखपालों की उत्तर पुस्तिकाऐ न भेजने के कारण राखी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा चुकी है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्पष्ट निर्देशो के बाबजूद उन्होने नोटिसों का जवाब नहीं दिया जो कर्मचारी आचरण नियमावली का सीधा उल्लंघन है। अपने विरूद्ध चल रही जांचों को प्रभावित करने के लिए तहसीलदार द्वारा लगातार मनगढंत आरोप अधीनस्थ कर्मचारियो पर लगाए जा रहे है। एक युवक के विरूद्ध टूंडला में एफआईआर न होने का दावा भी जांच में गलत पाया है। उसके खिलाफ एफआईआर पहले ही थाना प्रभारी द्वारा दर्ज की जा चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।