फ्री राशन वितरण की आ गई डेट, नवंबर महीने में इस तरीख तक मिलेगा गेहूं और चावल
Free ration: उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने के फ्री राशन वितरण की डेट आ गई है। शेड्यूल जारी कर दिया गया है कि राशन वितरण की शुरुआत शनिवार से होगी। यह वितरण 8 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा।

Free ration: उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने के फ्री राशन वितरण की शुरुआत शनिवार से होगी। यह वितरण 8 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी उचित दर की दुकानों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि पात्र कार्डधारकों को समय से राशन मिल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फ्री राशन वितरण योजना के तहत पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल, यानी कुल पांच किलो अनाज प्रति सदस्य नि:शुल्क दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल, यानी कुल 35 किलो राशन फ्री मिलेगा।
डीएसओ ने कहा कि सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने बताया कि राशन वितरण ई-पॉस मशीनों के माध्यम से किया जाएगा ताकि सभी लेन-देन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहे। विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि राशन वितरण के दौरान पात्र उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा।
पात्र कार्डधारक निर्धारित तिथियों के भीतर द्यान्न प्राप्त कर लें
अधिकारियों का कहना है कि नि:शुल्क राशन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। इससे न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि महंगाई के दौर में आमजन का बोझ भी कम हुआ है। प्रशासन ने अपील की है कि पात्र कार्डधारक निर्धारित तिथियों के भीतर अपने-अपने राशन केंद्रों से खाद्यान्न प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।




साइन इन