sab kuch sah liya to ab kaise chhod doon? akhilesh yaadav se mulakat ke baad azam khan bole सब कुछ सह लिया तो अब कैसे छोड़ दूं? अखिलेश यादव से अपना दर्द बयां करने के बाद आजम खान बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सब कुछ सह लिया तो अब कैसे छोड़ दूं? अखिलेश यादव से अपना दर्द बयां करने के बाद आजम खान बोले

अखिलेश यादव से मो. आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचे। दोनाें में बातचीत हुई। आजम ने अपना दर्द बयां किया। जीवन में इससे ज्यादा तकलीफें क्या आएंगी। जब सबकुछ सह लिया तो अब उन्हें (अखिलेश) कैसे छोड़ दें। हालात जरूर बदलेंगे।  

Fri, 7 Nov 2025 07:14 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सब कुछ सह लिया तो अब कैसे छोड़ दूं? अखिलेश यादव से अपना दर्द बयां करने के बाद आजम खान बोले

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मो. आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ शुक्रवार को विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 से 35 मिनट तक मुलाकात चली। आजम ने अपना दर्द बयां किया। इस दौरान दोनों ने पारिवारिक, राजनीतिक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। आजम ने निकलते वक्त पत्रकारों से कहा कि मेरा उस घर से 50 सालों का रिश्ता है, इसे कमजोर होने के लिए वर्षों चाहिए और टूटने में सदियां लगेंगी। जीवन में इससे ज्यादा तकलीफें क्या आएंगी। जब सबकुछ सह लिया तो उन्हें (अखिलेश) क्यों छोड़ दें। हालात जरूर बदलेंगे। आजम ने खुलकर किसी पर निशाना नहीं साधा, लेकिन बातों ही बातों में बहुत कुछ कहा।

आजम ने अपनी बातों की शुरुआत करते हुए कहा मेरा उस घर से 50 सालों कर रिश्ता है। इस रिश्ते को कमजोर होने के लिए वर्षों चाहिए और टूटने में सदियां लगेंगी। इतना वक्त तो मेरे पास है नहीं। हमारा तो नस्ल दर नस्ल वास्ता है। इसीलिए अगली नस्ल साथ लेकर आए हैं। रिश्तों में कहीं जंग आने लगती है, तो मैं तो खुद ही साफ कर लेता हूं। किसी की जरूरत नहीं है। अपनी बात खत्म करने से पहले उन्होंने यह भी कहा कि मेरी बातें कोई फिल्मी डायलॉग नहीं है। अखिलेश बिहार चुनाव में मशरूफ हैं। मैं अपनी दास्तां लेकर उनके पास आया था। अपना दर्द बयां किया। मुझ पर जो गुजरी वह बताने आया था। हमारे बीच क्या-क्या बातें हुईं, यह नहीं बताऊंगा।

मुलाकात के बाद अखिलेश का ट्वीट

सपा प्रमुख मो. आजम खान के जेल से छूटने के बाद उनसे मिलने उनके आवास रामपुर गए थे। इसके बाद आजम शुक्रवार को अपने बेटे के साथ अखिलेश से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अखिलेश ने स्वयं सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है।’ अखिलेश की यह पोस्ट रिश्तों की मिठास और गहराई बयां कर रही हैं। इसमें आजम को लेकर सम्मान, वर्षों के रिश्ते की मिठास और अपनापन है। अखिलेश ने इसके अलावा तो कुछ भी साझा नहीं किया, लेकिन आजम खां घर से निकलने के बाद अपने अंदाज में उन सभी बातों को कहा जो वह कहना चाहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे यहां कट्टा बेचने वाला बेटा विधायक बना, PM मोदी के बयान पर आजम का पलटवार
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव टल सकते हैं, प्रशासनिक स्तर पर अटकलें तेज, जानें वजह
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।