Four-Year Relationship Ends Moment Wedding Vows Are Exchanged Girlfriend Lures Lover to Field and Severed His Genitals सात फेरे पड़ते ही खत्म हुआ चार साल का रिश्ता, खेत पर बुलाकर प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरे पड़ते ही खत्म हुआ चार साल का रिश्ता, खेत पर बुलाकर प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

हरदोई में प्रेमी की शादी से नाराज एक प्रेमिका ने खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। महिला ने प्रेमी को खेत पर बुलाया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई।

Sat, 9 May 2026 05:30 PMDinesh Rathour शाहाबाद (हरदोई)
share
सात फेरे पड़ते ही खत्म हुआ चार साल का रिश्ता, खेत पर बुलाकर प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

Hardoi News: यूपी के हरदोई में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। फिर ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार साल से चल रहा प्रेम-प्रसंग एक झटके में खत्म हो गया।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरी निवासी सुधीर 20 वर्ष ने बताया कि उसकी शादी 6 मई को जसमई खिलौना गांव में हुई थी। बताया गया कि सुधीर और आरोपी महिला के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला उससे काफी नाराज चल रही थी। शनिवार दोपहर महिला ने सुधीर को ग्राम कुरसैली में मिलने के लिए बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन ने दूल्हे के सामने ये क्या कर डाला? शादी के पंडाल में छा गया सन्नाटा

घटना के बाद भागी महिला

आरोप है कि वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला ने ब्लेड निकालकर युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उसके दोस्त आनन-फानन में शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि आरोपी महिला रिश्ते में युवक की भाभी लगती है। उसकी ससुराल सवायजपुर क्षेत्र में है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जौनपुर में एक और दूल्हे को जान से मारने की धमकी, शादी के लिए नहीं गई बारात
ये भी पढ़ें:प्यार, तकरार फिर कत्ल, यूपी में शादीशुदा प्रेमिका का गला घोट थाने पहुंचा प्रेमी

शादी से इनकार पर प्रेमी ने किया हमला

वहीं दूसरी ओर बरेली में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती पर हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन पिछले साल रिश्तेदारी में नासिक गई तो रामचरित्र नाम के युवक से मुलाकात हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी तो उन्होंने रामचरित्र से शादी के लिए कहा। रामचरित्र ब्राह्मण है और वे लोग कश्यप हैं, जिसके चलते उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर उनकी बहन ने भी मना कर दिया। मगर अब रामचरित्र शादी की जिद कर रहा है, जिसके चलते बुधवार को आरोपी ने उनकी बहन पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। इस पर उन्होंने सुभाषनगर थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।