प्राइमरी स्कूल में टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची से रेप, गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा
पीड़ित बच्ची के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनकी चार साल की भतीजी गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को छुट्टी के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब थी। मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि गांव के एक युवक ने टॉफी दिलाने के बहाने उसके साथ स्कूल परिसर में रेप किया।

यूपी के बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर ब्लॉक के एक गांव के प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को टॉफी दिलाने का लालच देकर अज्ञात युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंचीं कक्षा एक की छात्रा ने मां को घटना की जानकारी दी। परिजन शिकायत लेकर आसफपुर चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने उनकी नहीं सुनी तो गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया। इधर, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शुक्रवार को पीड़ित बच्ची के चाचा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी चार साल की भतीजी गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को छुट्टी के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब थी। मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि गांव के एक युवक ने टॉफी दिलाने के बहाने उसके साथ स्कूल परिसर में रेप किया। सीओ बिसौली ने पीड़ितों से बात की।
पुलिस की हीलाहवाली से बिगड़ी बात, धरने के बाद दर्ज हुआ केस
बेहटा थानाक्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम से दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर विहिप, बजरंगदल के पदाधिकारियों व ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वहीं पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वे शिकायत करने पहुंचे तो चौकी प्रभारी ने तहरीर तक नहीं ली। उन्हें फटकार के भगा दिया। इस पर उन्होंने विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारियों से संपर्क किया।
छुट्टी के वक्त हुई वारदात
परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्रा को छुट्टी के समय खींचकर परिसर में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान सहायक अध्यापक मौजूद था, लेकिन उसने छात्रा को बचाने की जगह आरोपी को भगा दिया।
चौकी इंचार्ज पर भी लगाए आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब वे बच्ची को लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को दरकिनार कर उनको फटकार कर वहां से भगा दिया। आरोप है कि थाना पुलिस ने भी कई बार तहरीर बदलवाने की कोशिश की।
हंगामे के बाद दर्ज की रिपोर्ट
पुलिस ने जब परिजनों की बात नहीं सुनी तो उन्होंने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। पुलिस की इस लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों, विहिप व बजरंग दल ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के दबाव में तहरीर लेकिन, दुष्कर्म की घटना को मानने से इंकार करती रही।
दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई जल्द न हुई तो आंदोलन और तेज होगा। फिलहाल बच्ची का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस जांच कर रही है, लेकिन इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।




साइन इन