Two innocent children who went to take bath in Saryu died by drowning मातम में बदली सारी खुशियां! सरयू में नहाने गए दो मासूमों की डूबकर मौत, मामा की शादी में आए थे दोनों, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मातम में बदली सारी खुशियां! सरयू में नहाने गए दो मासूमों की डूबकर मौत, मामा की शादी में आए थे दोनों

बाराबंकी में सरयू नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे बहराइच से अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे। इस दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया।

Sun, 8 June 2025 11:02 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
मातम में बदली सारी खुशियां! सरयू में नहाने गए दो मासूमों की डूबकर मौत, मामा की शादी में आए थे दोनों

यूपी के बाराबंकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में शनिवार की शाम सरयू नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे बहराइच से अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे। इस दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया।

बहराइच जिले के थाना जरवल रोड के गांव रेवड़ा मदरही के रहने वाले रमेश पाल का बेटा 13 साल का सत्यम और 12 साल का मौसेरा भाई विवेक माता-पिता के साथ अपने मामा देशराज की शादी में शामिल होने अलीनगर आए हुए थे। देशराज की शादी 5 जून को हुई थी और 7 जून को दुल्हन की विदाई के लिए परिजन दुल्हन के मायके गए हुए थे। इसी बीच अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते दोनों मासूम सरयू नदी किनारे पहुंच गए। न्होंने नहाना शुरू किया लेकिन गहरे पानी में उतर जाने के कारण दोनों डूबने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल से छूटे युवक के समर्थन में निकला जुलूस, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे
ये भी पढ़ें:प्रादेशिक सेना भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 24 युवकों से 70 लाख की ठगी

मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने सत्यम व विवेक को डूबते हुए देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद चरवाहे व ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। कई युवकों ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन दोनों बच्चों को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, तहसीलदार शरद सिंह, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार, उपनिरीक्षक विश्वनाथ, लेखपाल महेन्द्र जायसवाल सहित राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।