former pradhan in up committed a horrifying crime by cutting his girlfriend into 7 pieces प्रेमिका को 7 टुकड़ों में काट डाला, यूपी में पूर्व प्रधान ने की दिल दहला देने वाली वारदात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका को 7 टुकड़ों में काट डाला, यूपी में पूर्व प्रधान ने की दिल दहला देने वाली वारदात

हफ्तेभर पहले झांसी में बोरे से बंधी महिला की सिर-पैर कटी लाश मिलने के बाद पुलिस की आठ टीमें खुलासे के लिए लगी थीं। तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला मप्र के गांव मैलवारा टीकमगढ़ की रचना यादव है। पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साथी की तलाश की जा रही है।

Wed, 20 Aug 2025 09:44 PMAjay Singh संवाददाता, झांसी
share
प्रेमिका को 7 टुकड़ों में काट डाला, यूपी में पूर्व प्रधान ने की दिल दहला देने वाली वारदात

यूपी के झांसी के किशोरपुरा गांव में 13 अगस्त को कुएं के अंदर बोरे में मिली सिर-पैर कटी महिला की लाश का बुधवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शादी का दबाव बनाने पर महिला मित्र को पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने भतीजे और एक साथी के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से मारा। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरसे से उसके सात टुकड़े किए। तीन बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिए और चार रेवन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साथी की तलाश की जा रही है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हफ्तेभर पहले बोरे से बंधी महिला की सिर-पैर कटी लाश मिलने के बाद पुलिस की आठ टीमें खुलासे के लिए लगी थीं। तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला मप्र के गांव मैलवारा टीकमगढ़ की रचना यादव है। इस घटना में टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के गांव महेवा के पूर्व प्रधान संजय पटेल का नाम आने के बाद पुलिस ने उसे व उसके भतीजे संदीप पटेल को अपनी गिरफ्त में लिया। रचना शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते पाए जाने पर बड़ा ऐक्शन, 22 शिक्षक बर्खास्त

शादी के पांच साल बाद विवाद होने पर वह मायके आ गई और दूसरी शादी महेवा के शिवराज से कर ली। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और रचना ने शिवराज व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे की पैरवी में संजय पटेल मदद कर रहा था। इस दौरान दोनों में प्रेम-संबंध हो गए। रचना संजय से रुपयों की मांग करते हुए शादी करने का दबाव भी बनाने लगी। इस बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP की लड़की के सुसाइड के पीछे पाकिस्तानी साइबर ठग? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

संजय ने रचना को रास्ते से हटाने के लिए भतीजे संदीप पटेल और गरौठा के गांव पसौरा निवासी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार के साथ उसकी हत्या करने की योजना बनाई। 9/10 अगस्त की दरमियानी रात संजय, संदीप और प्रदीप रचना को कार में बैठाकर लाए और कार के अंदर ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए सभी किशोरपुरा स्थित कुएं पर पहुंचे। यहां फरसे से रचना के सात टुकड़े कर किए। तीन टुकड़े बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिए और चार टुकड़े सात किमी दूर रेवन नदी में फेंके। पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए पूर्व प्रधान संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।