यूपी की लड़की के सुसाइड के पीछे पाकिस्तानी साइबर ठग? ब्लैकमेलिंग की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
गोरखपुर के गोला इलाके में 14 अगस्त की देर शाम को 22 वर्षीय युवती के खुदकुशी का मामला सामने आया था। युवती की मां दुकान चलाती हैं। पिता जम्मू कश्मीर में कारपेंटर का काम करते हैं। दो बड़े भाई भी पिता के साथ ही काम करते हैं। घटना वाली रात मां दुकान से घर पहुंची तो बेटी फंदे से लटकती मिली थी।

यूपी के गोरखपुर के गोला क्षेत्र में पिछले दिनों एक लड़की ने वीडियो में अपनी मां से माफी मांगते हुए खुद को फांसी लगाकर जान दे थी। इस लड़की की खुदकुशी के पीछे पाकिस्तानी साइबर ठगों की भूमिका का पता चला है। अभी तक यूके और पाकिस्तान के कोड से आए नंबरों की जांच में पता चला है कि ये सब फेक हैं, लेकिन आईपी एड्रेस की जांच में पाकिस्तान के ठग ही सामने आए हैं। अब पुलिस और उसके साइबर एक्सपर्ट इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं। दावा है कि बहुत जल्द पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
दरअसल, अभी तक एक्सपर्टस को लग रहा था कि भारत में बैठे ठगों ने ही यूके और पाकिस्तानी नंबरों का इस्तेमाल किया है, लेकिन अब पाकिस्तानी आईपी की पुष्टि हो गई है। फिलहाल, अन्य स्रोतों की मदद से एक्सपर्ट इसे और सत्यापित करने में जुटे हैं। गोला इलाके में 14 अगस्त की देर शाम को 22 वर्षीय युवती के खुदकुशी का मामला सामने आया था। युवती की मां कस्बे में ही दुकान चलाती हैं। पिता जम्मू कश्मीर में कारपेंटर का काम करते हैं। दो बड़े भाई भी पिता के साथ ही काम करते हैं। घटना वाली रात करीब 9 बजे युवती की मां दुकान से घर पहुंची तो बेटी फंदे से लटकती मिली थी।
मरने से पहले युवती ने अपनी मां के मोबाइल पर एक वॉयस आडियो भेजा था। वहीं, अपने मोबाइल से खुद का एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें वह रोते हुए अपनी मां से माफी मांगते हुए कह रही है कि मुझसे गलती हो गई, मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पैसे मांगे जा रहे हैं। बहुत तंग आ चुकी हूं। अब और अधिक परेशान नहीं होना चाहती हूं, इसलिए जान दे रही हूं।
युवती की मौत के बाद उसके बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहन के मोबाइल से जानकारी मिली है कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई थी। उसे विभिन्न नंबरों से धमकी देकर पैसे मांगे जा रहे थे। नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। बहन ने 20 हजार से अधिक रुपये भी जालसाजों के खाते में भेजे थे।




साइन इन